World News
Kharg Island की Storage जल्द होगी Full, US का Iran को घुटनों पर लाने का masterplan क्या है?
Strait of Hormuz blockade से Iran की तेल अर्थव्यवस्था पर शिकंजा, Trump ने ceasefire बढ़ाया लेकिन दबाव भी बढ़ाया
Persian Gulf में तनाव अपने चरम पर है। America और Iran के बीच जारी टकराव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। US President Donald Trump ने एक तरफ Iran के साथ temporary ceasefire को extend किया है, तो दूसरी तरफ Iran के ports पर naval blockade को जारी रखने का आदेश भी दे दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में है Iran का सबसे रणनीतिक तेल निर्यात केंद्र, Kharg Island।
Kharg Island क्यों है इतना अहम?
Kharg, Persian Gulf में स्थित एक coral island है, जो Iran के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं। देश का करीब 90 प्रतिशत crude oil export इसी द्वीप के जरिए होता है। हर रोज यहां से लाखों barrels तेल international markets तक पहुंचता है। यही वजह है कि US की नजर सीधे इसी पर है।
Trump ने ceasefire बढ़ाया, लेकिन शर्तें सख्त रखीं
28 फरवरी को US-Israeli strikes के बाद शुरू हुई जंग के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। Pakistan के Field Marshal Asim Munir और Prime Minister Shehbaz Sharif की मध्यस्थता से 8 अप्रैल को दो हफ्ते की temporary ceasefire की घोषणा हुई थी।
मंगलवार को Trump ने इस ceasefire को extend करते हुए अपने Truth Social account पर लिखा कि Iran की सरकार आंतरिक रूप से “fractured” है। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी military को blockade जारी रखने और हर तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया है। Ceasefire तब तक बढ़ाई जाएगी जब तक Iran एक unified proposal नहीं देता।”
Scott Bessent की चेतावनी – ‘कुछ दिनों में storage भर जाएगी’
US Treasury Secretary Scott Bessent ने इस रणनीति को और खुलकर बयान किया। उन्होंने कहा कि Trump ने स्पष्ट कर दिया है कि “United States Navy, Iranian ports की blockade जारी रखेगी।” Bessent ने आगे चेतावनी दी, “blockade की वजह से कुछ ही दिनों में Kharg Island की storage पूरी तरह भर जाएगी और Iran के तेल के कुएं बंद करने पड़ेंगे। Iran की maritime trade को रोककर सीधे उसके revenue के मुख्य स्रोत पर हमला किया जा रहा है।”
Bessent ने यह भी कहा कि US Treasury “Economic Fury” के जरिए maximum pressure की नीति जारी रखेगी ताकि Tehran की funds generate करने, move करने और repatriate करने की क्षमता को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा सके। उन्होंने यह भी चेताया कि जो भी व्यक्ति या vessel covert trade और finance के जरिए Iran की मदद करेगा, उसे US sanctions का सामना करना पड़ेगा।

Iran का पलटवार – Hormuz Strait पर शिकंजा
Iran भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। जब से यह जंग शुरू हुई है, Iran ने Strait of Hormuz पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। यह जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्गों में से एक है और Iran की भौगोलिक स्थिति इसे इस strait का de facto नियंत्रक बनाती है।
शनिवार को इसे briefly reopen किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में रिपोर्ट आई कि Iran ने strait के पास एक tanker सहित कई vessels को निशाना बनाया। इस पर Trump ने कहा कि Iran ने “गोलियां चलाने” का फैसला किया जो ceasefire का “total violation” है। Iran का कहना है कि जब तक US उसके ports की blockade नहीं हटाता, वह Hormuz Strait को बंद रखेगा।
दुनिया की सांसें अटकी हैं
यह टकराव सिर्फ Iran और US के बीच नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की energy supply और economy पर पड़ सकता है। Strait of Hormuz से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल की आपूर्ति पाता है। अगर यह blockade लंबे समय तक जारी रही, तो global oil prices में भारी उछाल और supply chain disruption तय है। Pakistan की diplomatic कोशिशें जारी हैं, लेकिन फिलहाल दोनों पक्ष अपनी-अपनी जमीन पर अडिग हैं।
