Connect with us

Business

CEO ने पूरी HR टीम को किया बाहर, कहा- “ऐसी समस्याएं बना रहे थे जो थीं ही नहीं”

फिनटेक कंपनी Bolt के CEO Ryan Breslow के फैसले ने कॉर्पोरेट दुनिया में छेड़ी नई बहस, कर्मचारियों पर लगाया ‘एंटाइटलमेंट’ का आरोप

Published

on

Bolt CEO ने पूरी HR टीम को निकाला, बोले- “ऐसी समस्याएं बना रहे थे जो थीं ही नहीं”
Bolt के CEO Ryan Breslow ने कंपनी की पूरी HR टीम हटाकर कॉर्पोरेट जगत में छेड़ी नई बहस

अमेरिका की फिनटेक कंपनी Bolt के CEO रयान ब्रेसलो का एक बड़ा फैसला इन दिनों कॉर्पोरेट दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी के CEO ने पूरी HR टीम को नौकरी से निकाल दिया और दावा किया कि HR विभाग ऐसी समस्याएं पैदा कर रहा था, जो असल में मौजूद ही नहीं थीं।

सैन फ्रांसिस्को स्थित डिजिटल पेमेंट कंपनी Bolt में यह कदम बड़े स्तर पर हो रहे रीस्ट्रक्चरिंग अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की वैल्यूएशन 2022 में करीब 11 अरब डॉलर थी, जो अब गिरकर लगभग 300 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।

2025 में दोबारा CEO बनने के बाद रयान ब्रेसलो लगातार कंपनी को छोटे और तेज़ स्टार्टअप मॉडल की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने कंपनी में करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी भी की।

रयान ब्रेसलो का कहना है कि कंपनी में काम करने का माहौल बहुत धीमा और आरामदायक हो गया था। उनके मुताबिक, कर्मचारियों में “एंटाइटलमेंट” यानी जरूरत से ज्यादा सुविधाओं की आदत विकसित हो चुकी थी, जिससे काम की रफ्तार प्रभावित होने लगी।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “कंपनी में ऐसे लोग थे जो खुद को बहुत अधिकार प्राप्त समझने लगे थे, लेकिन मेहनत नहीं कर रहे थे। यही सबसे बड़ी समस्या थी जिससे मुझे लड़ना पड़ा।”

CEO ने यह भी कहा कि HR टीम कंपनी में अनावश्यक विवाद और प्रक्रियाएं बढ़ा रही थी। उनके मुताबिक, जैसे ही HR विभाग को हटाया गया, कई समस्याएं अपने आप खत्म हो गईं।

हालांकि पूरी HR टीम खत्म नहीं की गई है। अब कंपनी में एक छोटा “People Operations” ग्रुप रखा गया है, जो सिर्फ जरूरी कर्मचारी प्रबंधन का काम संभालेगा।

रयान ब्रेसलो ने खुलासा किया कि उन्होंने पुराने कर्मचारियों और मैनेजमेंट टीम को नए स्टार्टअप कल्चर के हिसाब से ढलने के लिए 60 दिन का समय दिया था। लेकिन उनके अनुसार लगभग 99 प्रतिशत लोग इस बदलाव के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाए।

और भी पढ़ें : Gautam Adani को बड़ी राहत! अमेरिका में खत्म हो सकते हैं Fraud Cases, इस हफ्ते आ सकता है बड़ा फैसला

उन्होंने कहा, “कई लोग ऐसे माहौल के आदी हो चुके थे जहां उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थी और कंपनी खुलकर पैसा खर्च करती थी। लेकिन अब हमारे पास वह लक्जरी नहीं थी।”

Bolt CEO ने पूरी HR टीम को निकाला, बोले- “ऐसी समस्याएं बना रहे थे जो थीं ही नहीं”


Bolt का यह फैसला अब सोशल मीडिया और बिजनेस जगत में बड़ी बहस का कारण बन गया है। कुछ लोग इसे कठोर लेकिन जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी कंपनी में HR विभाग कर्मचारियों और संगठन के बीच संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

तकनीक और AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब कई कंपनियां छोटे और ज्यादा कुशल टीम मॉडल की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसे में Bolt का यह कदम आने वाले समय में कॉर्पोरेट कल्चर को लेकर नई चर्चा शुरू कर सकता है।