Lifestyle
simple purple suit में Nita Ambani ने बिखेरा शाही अंदाज़, NMACC photoshoot की तस्वीरें हुईं viral
भारी ज्वेलरी और ग्लैमरस लुक से दूर, Nita Ambani ने इस बार सादगी में दिखाया रॉयल एलिगेंस का असली मतलब।
Reliance Foundation की चेयरपर्सन Nita Ambani एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) के नए टोट बैग कलेक्शन के प्रमोशनल फोटोशूट में ऐसा सिंपल लेकिन रॉयल लुक अपनाया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।
NMACC के आधिकारिक Instagram हैंडल पर शेयर की गई तस्वीरों में Nita Ambani पर्पल रंग के खूबसूरत सिल्क सूट में नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि Nita Ambani संस्कृति को हर जगह साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं और यही सोच NMACC के नए टोट बैग डिजाइन की प्रेरणा बनी।
सादगी में दिखा शाही अंदाज़
फोटोशूट के दौरान Nita Ambani का पर्पल सलवार-कमीज़ सेट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना। उनका यह एथनिक लुक दिखने में बेहद सिंपल था, लेकिन उसमें भारतीय शिल्प और पारंपरिक कारीगरी की खूबसूरती साफ नजर आ रही थी।
कुर्ते में रंग-बिरंगी बुटी वर्क, फुल स्लीव्स, साइड स्लिट्स और ब्रोकेड एम्ब्रॉयडरी ने पूरे आउटफिट को क्लासी टच दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और चौड़ा बॉर्डर बेहद खूबसूरत लग रहा था।
ज्वेलरी भी रही खास
Nita Ambani अपनी शानदार ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने भारी हार या डायमंड सेट की जगह बेहद एलिगेंट ज्वेलरी चुनी।
उन्होंने एमराल्ड और डायमंड ब्रेसलेट, पोल्की रिंग और पर्ल-रूबी ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को रॉयल फिनिश दिया।
और भी पढ़ें : Cannes जाने से पहले Aditi Rao Hydari का Airport Look ₹37,000 का Trench Coat और ₹2.5 लाख का Louis Vuitton Bag, Style की कोई सीमा नहीं!
मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ Nita Ambani ने हल्का मेकअप चुना। रेड बिंदी, पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक, काजल लगी आंखें और सॉफ्ट ब्लश ने उनके चेहरे की नैचुरल खूबसूरती को और निखार दिया।
खुले बालों और साइड पार्टिंग ने पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना दिया।

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में हमेशा आगे
Nita Ambani अक्सर भारतीय टेक्सटाइल, हैंडलूम और ट्रेडिशनल डिजाइनों को प्रमोट करती नजर आती हैं। चाहे इंटरनेशनल इवेंट हो या कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, वह अपने फैशन के जरिए भारतीय कला और कारीगरी को दुनिया के सामने पेश करती हैं।
NMACC के जरिए भी वह लगातार भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम कर रही हैं।
