Connect with us

Entertainment

8वीं fail से dubai का billionaire बनने तक: 40 किलो सोना, Burj Khalifa में घर और luxery yoat वाली Satish Sanpal की कहानी

Netflix के ‘Desi Bling’ में दिखी दुबई के भारतीय अरबपति Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda की चमकदार दुनिया, जहां सोने के बर्तन से लेकर Rolls-Royce तक सब कुछ है।

Published

on

Desi Bling: Satish Sanpal’s Luxury Life, 40 Kg Gold And Burj Khalifa Home Revealed
‘Desi Bling’ में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाते अरबपति कारोबारी Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda Sanpal।

Netflix का नया रियलिटी शो ‘Desi Bling’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है। दुबई में बसे भारतीय करोड़पतियों और अरबपतियों की जिंदगी दिखाने वाला यह शो दर्शकों को लग्जरी, ग्लैमर और बेशुमार दौलत की ऐसी दुनिया में ले जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं।

इस शो के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हैं अरबपति कारोबारी Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda Sanpal। दोनों की लाइफस्टाइल देखकर लोग इसे “सोने की दुनिया” तक कह रहे हैं।

Jabalpur से Dubai तक का सफर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दुबई पहुंचे Satish Sanpal ने शो में दावा किया कि जब वह दुबई आए थे, तब उनके पास लगभग 10 लाख दिरहम थे। आज वह अरबों की कंपनी ANAX Holding के चेयरमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कंपनी की वैल्यू करीब 3 बिलियन डॉलर बताई जाती है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि Satish Sanpal ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में किराना दुकान शुरू की थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी मां से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। हालांकि शुरुआती बिजनेस सफल नहीं हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने शेयर मार्केट और गोल्ड बिजनेस में हाथ आजमाया और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।

40 किलो सोना और Burj Khalifa में घर

Desi Bling’ में Satish और उनकी पत्नी Tabinda की लग्जरी लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। शो में Tabinda ने खुलासा किया कि उनके पास करीब 40 किलो सोना है। उन्होंने यह भी कहा कि Satish हर साल उन्हें लगभग 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं।

शो में उनके घर के अंदर बने खास गोल्ड लॉकर रूम की झलक भी दिखाई गई, जहां भारी-भरकम ज्वेलरी और गोल्ड एक्सेसरीज रखी गई हैं।

इतना ही नहीं, यह कपल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa में भी रहता है। उनकी आलीशान लाइफस्टाइल सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है।

बेटी के लिए गोल्ड ड्रेस और Rolls-Royce

Satish और Tabinda अपनी बेटी Isabella पर भी जमकर प्यार और पैसा लुटाते नजर आते हैं। शो में बताया गया कि बेटी के पहले जन्मदिन पर उसके लिए 24 कैरेट गोल्ड से बना खास ड्रेस और जैकेट तैयार कराया गया था।

इसके अलावा बेटी के लिए खास पिंक Rolls-Royce भी खरीदी गई, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

लग्जरी के बीच रिश्तों की चर्चा

शो में सिर्फ दौलत ही नहीं, बल्कि कपल की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां पारिवारिक रिश्तों और पारंपरिक सोच को लेकर दर्शकों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

और भी पढ़ें : Kangana Ranaut ने तोड़ी ‘सीक्रेट शादी’ की अफवाह, Mangalsutra पर दिया साफ जवाब

एक एपिसोड में Satish अपने दोस्तों के साथ पार्टी यॉट पर नजर आते हैं, जहां वह खुलकर लग्जरी लाइफ का आनंद लेते दिखाई देते हैं।

Desi Bling: Satish Sanpal’s Luxury Life, 40 Kg Gold And Burj Khalifa Home Revealed


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शो

Desi Bling’ रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग इसे दुबई की चमकदार जिंदगी का असली चेहरा बता रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा दिखावा मान रहे हैं।

हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि Satish Sanpal की कहानी लोगों को प्रेरित भी कर रही है — एक ऐसा व्यक्ति जिसने कम पढ़ाई के बावजूद बड़ा सपना देखा और उसे हकीकत में बदल दिया।