Connect with us

Entertainment

‘Desi Bling’ में दिखेगा दुबई का लग्जरी देसी लाइफस्टाइल! Karan Kundrra-Tejasswi Prakash समेत पूरी स्टारकास्ट आई सामने

नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो ‘Desi Bling’ दुबई के अमीर भारतीय सोशल सर्कल की चमक-दमक और ड्रामे को दिखाएगा।

Published

on

Netflix के ‘Desi Bling’ की पूरी स्टारकास्ट आई सामने, दिखेगी दुबई की लग्जरी लाइफ
‘Desi Bling’ में दुबई की आलीशान जिंदगी दिखाते नजर आएंगे करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और कई बड़े चेहरे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix एक बार फिर ग्लैमर और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल से भरा नया रियलिटी शो लेकर आ रहा है। आगामी शो Desi Bling का ट्रेलर और स्टारकास्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। यह शो दुबई में रहने वाले भारतीय अमीर परिवारों और सोशलाइट्स की आलीशान जिंदगी को दर्शाएगा।

शो को लेकर मेकर्स का कहना है कि इसमें दुबई के उस खास देसी सर्कल की झलक दिखाई जाएगी, जहां पैसा, स्टेटस और रिश्तों का खेल हर वक्त चलता रहता है। मेकर्स के अनुसार, शो में दोस्ती, गॉसिप, लग्जरी और ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

इस शो में टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash भी नजर आने वाले हैं। ‘बिग बॉस 15’ के बाद दोनों की लोकप्रियता काफी बढ़ी थी और अब फैंस उन्हें दुबई की हाई-प्रोफाइल लाइफ में देखने के लिए उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि यही जोड़ी दर्शकों को शो की दुनिया से जोड़ने का काम करेगी।

शो में दुबई के मशहूर बिजनेसमैन Rizwan Sajan भी शामिल हैं, जो Danube Group के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उनके साथ उनके बेटे Adel Sajan और बहू Sana Sajan भी शो का हिस्सा होंगे। यह परिवार दुबई की लग्जरी बिजनेस लाइफस्टाइल को शो में दिखाता नजर आएगा।

इसके अलावा बिजनेसमैन Satish Sanpal और उनकी पत्नी Tabinda Sanpal भी शो में अपनी भव्य जीवनशैली के कारण चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर इनके महंगे गिफ्ट्स और लक्जरी लाइफ की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं।

और भी पढ़ें : Cannes में Alia Bhatt ने गाया Maskara Sharvari बोलीं: “वो calculative नहीं, दिल से किया उन्होंने”

ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए शो में ब्यूटी क्वीन Pamela Serena और मॉडल Irina Kinakh भी दिखाई देंगी। वहीं दुबई के कॉर्पोरेट और नेटवर्किंग सर्कल से जुड़े Dyuti Parruck भी शो का हिस्सा हैं।

Netflix के ‘Desi Bling’ की पूरी स्टारकास्ट आई सामने, दिखेगी दुबई की लग्जरी लाइफ


रियलिटी शो और सोशल मीडिया से पहचान बना चुकीं Janvee Gaur भी इस सीरीज में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि शो में कई बड़े ड्रामेटिक मोमेंट्स उनके इर्द-गिर्द देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा Alizey Mirza, Lailli Mirza और उनकी मां Mona Mirza भी शो का हिस्सा हैं। यह फैमिली दुबई के फैशन और ब्यूटी सर्कल में काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

Desi Bling को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। कई लोग इसे दुबई ब्लिंग का देसी वर्जन बता रहे हैं। शो 20 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।