Politics
‘Cockroach Janta Party’ में शामिल होना चाहते हैं Mahua Moitra और Kirti Azad, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार जवाब
CJI Surya Kant की टिप्पणी के बाद शुरू हुए ऑनलाइन व्यंग्य अभियान में अब TMC नेताओं की एंट्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘Cockroach Janta Party’ नाम का एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान तेजी से चर्चा में है। अब इस “पार्टी” को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो बड़े नेताओं — महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद — के पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
दरअसल, हाल ही में एक अदालत की सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कुछ युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर व्यंग्य के तौर पर “Cockroach Janta Party” नाम का अभियान शुरू हो गया।
कीर्ति आजाद ने पूछा — पार्टी जॉइन करने की क्या योग्यता है?
पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में लिखा,
“मैं Cockroach Janta Party जॉइन करना चाहता हूं। इसकी योग्यता क्या है?”
इसके जवाब में पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल ने चुटीले अंदाज में लिखा,
“1983 वर्ल्ड कप जीतना ही काफी योग्यता है।”
यह जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब शेयर किया।
महुआ मोइत्रा ने भी जताई इच्छा
कीर्ति आजाद की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह भी इस पार्टी में शामिल होना चाहती हैं।
महुआ ने लिखा,
“मैं भी CJP जॉइन करना चाहती हूं, वैसे मैं पहले से Anti National Party की कार्ड होल्डर सदस्य हूं।”
उनकी इस टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
और भी पढ़ें : BJP में बढ़ा अंदरूनी विवाद! Prasad ने ₹1 करोड़ का Defamation Notice वापस लेने की लगाई गुहार
आखिर क्या है ‘Cockroach Janta Party’?
‘Cockroach Janta Party’ वास्तव में कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह एक ऑनलाइन व्यंग्य अभियान है। इसकी वेबसाइट पर लिखा गया है कि यह उन युवाओं की “पार्टी” है जिन्हें अक्सर आलसी, बेरोजगार या “क्रॉनिकली ऑनलाइन” कहकर निशाना बनाया जाता है।
पार्टी का दावा है कि उसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को व्यंग्य और हास्य के जरिए सामने लाना है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी का रचनात्मक व्यंग्य बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इस तरह के मजाक से गंभीर मुद्दों का राजनीतिकरण हो रहा है।
हालांकि, यह साफ है कि ‘Cockroach Janta Party’ अब केवल एक मजाक नहीं रह गई, बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने वाला ट्रेंड बन चुकी है।
