Connect with us

Entertainment

Hania Aamir ने shares की ‘मिस्ट्री मैन’ की photo ,फैंस बोले क्या जल्द होने वाली है शादी?

पाकिस्तानी अभिनेत्री हिनिया आमिर की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल, आसिम अज़हर संग रिश्ते की अफवाहें फिर हुईं तेज।

Published

on

Hania Aamir Instagram Post Sparks Marriage Rumours With Asim Azhar
हिनिया आमिर की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने आसिम अज़हर संग रिश्ते की अफवाहों को फिर हवा दे दी।

पाकिस्तानी अभिनेत्री Hania Aamir एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि क्या हिनिया जल्द ही शादी करने वाली हैं।

दरअसल, हिनिया आमिर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ने, जो कथित तौर पर गायक Asim Azhar के बचपन की बताई जा रही है। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, फैंस ने इसे दोनों के रिश्ते का बड़ा इशारा मान लिया।

हालांकि हिनिया और आसिम अज़हर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्शन, तो कभी कॉन्सर्ट में साथ दिखाई देना—इन सबने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ रही हैं।

और भी पढ़ें : Twisha Sharma Dowry Death Case: को-स्टार Dheekshithh Shetty और Director Abhilash Reddy ने जताया दुख “यकीन नहीं होता”

दिलचस्प बात यह है कि साल 2020 में दोनों के अलग होने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय सोशल मीडिया पर उनका ब्रेकअप लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। लेकिन अब 2025 में आसिम अज़हर के कथित ब्रेकअप के बाद से दोनों को लेकर फिर नई अफवाहें उड़ने लगी हैं।

Hania Aamir Instagram Post Sparks Marriage Rumours With Asim Azhar


हिनिया की इस नई पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने इसे “सॉफ्ट लॉन्च” बताया, यानी बिना सीधे बताए रिश्ते को इशारों में सार्वजनिक करना। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि जल्द ही दोनों अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।

फिलहाल दोनों सितारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट पर उनके रिश्ते की चर्चा लगातार तेज होती जा रही है।