Connect with us

Sports

RCB मैचों में लगातार दिख रहीं Shehnaaz Gil, क्या क्रिकेटर Devdutt Padikka को कर रही हैं डेट?

Bigg Boss 13 फेम शहनाज़ गिल की RCB मैचों में बढ़ती मौजूदगी और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने फैंस के बीच नई डेटिंग अफवाहों को हवा दे दी है।

Published

on

Dainik Diary MR Philip 85
RCB मैचों में लगातार नजर आ रहीं शहनाज़ गिल को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग अफवाहें तेज।

Shehnaaz Gill एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि IPL 2026 के दौरान Royal Challengers Bengaluru के मैचों में उनकी लगातार मौजूदगी है। इंटरनेट पर तेजी से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि शहनाज़ का नाम अब RCB स्टार बल्लेबाज Devdutt Padikkal के साथ जुड़ रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से शहनाज़ गिल को लगातार RCB के मुकाबलों में देखा जा रहा है। वह स्टेडियम में टीम को पूरे जोश के साथ चीयर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार रील शेयर करते हुए लिखा था – Dil RCB mein hai. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।

इसके अलावा RCB की जीत के बाद शहनाज़ ने टीम की जर्सी पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों और वीडियोज ने इंटरनेट पर हलचल और बढ़ा दी। गुरुवार को उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – Mazza aa gaya.” वीडियो में वह टीम की जीत का जश्न मनाती नजर आईं।

और भी पढ़ें  क्या IPL bowlers ने ढूंढ ली Vaibhav Sooryavanshi की ‘कमज़ोरी’? Coach Vikram Rathore ने दिया दो टूक जवाब

फैंस अब उनकी हर पोस्ट को देवदत्त पडिक्कल से जोड़कर देख रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने शहनाज़ को RCB की लकी गर्ल” तक कहना शुरू कर दिया है। कुछ फैंस का मानना है कि जब से शहनाज़ मैच देखने आ रही हैं, तब से टीम की किस्मत बदल गई है।

हालांकि अभी तक न तो शहनाज़ गिल और न ही देवदत्त पडिक्कल की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Dainik Diary MR Philip 84


Royal Challengers Bengaluru इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम के युवा खिलाड़ियों में देवदत्त पडिक्कल का नाम भी काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में शहनाज़ की मौजूदगी ने फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज़ गिल ने Bigg Boss 13 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। शो में उनकी और Sidharth Shukla की बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने Mujhse Shaadi Karoge जैसे शोज में भी काम किया।

बॉलीवुड में शहनाज़ ने डेब्यू Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से किया था, जिसमें Pooja Hegde भी नजर आई थीं। इसके अलावा वह Bhumi Pednekar की फिल्म Thank You For Coming में भी दिखाई दी थीं। हाल ही में वह पंजाबी फिल्म Ikk Kudi में नजर आईं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या शहनाज़ और देवदत्त के बीच सच में कुछ चल रहा है या फिर यह सिर्फ फैंस की कल्पना है। लेकिन इतना जरूर है कि IPL 2026 में क्रिकेट और बॉलीवुड का यह नया कनेक्शन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।