Sports
39 साल के Mushfiqur Rahim ने रचा इतिहास, Brian Lara का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ Pakistan को किया परेशान
Sylhet Test में Bangladesh के अनुभवी बल्लेबाज़ Mushfiqur Rahim ने शानदार शतक लगाकर 57 साल पुरानी उपलब्धि की बराबरी की और Test क्रिकेट में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Bangladesh के स्टार बल्लेबाज़ Mushfiqur Rahim ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अनुभव बड़े मैचों में सबसे बड़ा हथियार होता है। Sylhet International Stadium में Pakistan के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे Test मैच में Rahim ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
39 साल की उम्र में Mushfiqur Rahim ने अपने Test करियर का 14वां शतक पूरा किया और इसी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने 178 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और Bangladesh की बढ़त 400 रन के पार पहुंचा दी। अब Shan Masood की कप्तानी वाली Pakistan टीम के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
Rahim की यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि रिकॉर्ड्स की बारिश थी। वह 21वीं सदी में Pakistan के खिलाफ Test शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड West Indies के दिग्गज Brian Lara के नाम था, जिन्होंने 2006 में Pakistan के खिलाफ 37 साल की उम्र में शतक लगाया था।
इतना ही नहीं, Mushfiqur Rahim अब Test इतिहास में Pakistan के खिलाफ शतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उनसे आगे केवल England के Tom Graveney हैं, जिन्होंने 1969 में 41 साल की उम्र में यह कारनामा किया था। यानी Rahim ने 57 साल पुरानी खास उपलब्धि की बराबरी कर ली है।

Bangladesh क्रिकेट के लिए भी यह पल बेहद खास रहा। Rahim अब देश के लिए सबसे ज्यादा Test शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उन्होंने Mominul Haque के 13 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए 14वीं Test सेंचुरी अपने नाम की। Tamim Iqbal इस सूची में 10 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले Mushfiqur Rahim पिछले दो दशकों से Bangladesh क्रिकेट की सबसे मजबूत कड़ी रहे हैं। वह Test क्रिकेट में Bangladesh के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं और 6000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते Bangladeshi बल्लेबाज़ हैं।
उनका 21 साल लंबा Test करियर भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। एशियाई खिलाड़ियों में उनसे लंबा Test करियर सिर्फ Sachin Tendulkar का रहा है। इसके अलावा Imran Khan और Mushtaq Mohammad जैसे दिग्गज ही 20 साल से ज्यादा लंबे Test करियर तक पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर भी Rahim की इस पारी की जमकर तारीफ हो रही है। कई फैंस ने इसे “experience over age” वाली innings बताया, जबकि Bangladesh के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल किसी जश्न से कम नहीं रहा।
और पढ़ें- Virender Sehwag ने CSK की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले- “Ruturaj Gaikwad की captaincy काफी कमजोर थी”
