Technology
Oppo Find X9s भारत में Launched , 7025mAh बैटरी और 50MP Triple camera से मचाएगा धमाल
हैसलब्लैड कैमरा, Dimensity 9500s चिपसेट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ Oppo का नया फ्लैगशिप फोन बाजार में उतरा
स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप फोन्स की रेस लगातार तेज होती जा रही है और अब Oppo ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9s को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया है, जो फोटोग्राफी प्रेमियों को खासा आकर्षित कर सकता है।
Oppo Find X9s को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 79,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस फोन को 28 मई से खरीद सकेंगे। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
डिजाइन की बात करें तो Oppo Find X9s प्रीमियम लुक के साथ आता है। फोन को Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
फोन में 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। गेमिंग और वीडियो देखने वालों के लिए यह डिस्प्ले शानदार अनुभव देने वाला माना जा रहा है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
और भी पढ़ें : iQOO Z10 Turbo+ का धमाकेदार खुलासा, 8000mAh बैटरी और Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ जल्द एंट्री
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Find X9s काफी दमदार नजर आता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU मिलता है। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7025mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट ColorOS 16 दिया है, जो Android 16 पर आधारित है।
आज के समय में जहां यूजर्स कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, वहां Oppo Find X9s इन तीनों मोर्चों पर मजबूत दिखाई देता है। ऐसे में यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
