Technology
Google ने लॉन्च किए AI Smart Glasses, अब चश्मा करेगा कॉल, फोटो और Gemini से बातचीत
Meta के Ray-Ban Smart Glasses को टक्कर देने उतरा Google, नए AI ऑडियो ग्लासेस में मिलेंगे कैमरा, स्पीकर और स्मार्ट फीचर्स
दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के बीच AI टेक्नोलॉजी की रेस अब और तेज होती जा रही है। इसी बीच Google ने अपने नए AI Smart Glasses पेश कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें “Audio Glasses” नाम दिया है और दावा किया जा रहा है कि ये आने वाले समय में स्मार्ट डिवाइस की दुनिया बदल सकते हैं।
करीब एक दशक पहले Google ने Google Glass के जरिए स्मार्ट ग्लास मार्केट में कदम रखा था, लेकिन उस समय यह प्रोजेक्ट ज्यादा सफल नहीं हो पाया। अब कंपनी नई तकनीक और AI फीचर्स के साथ एक बार फिर वापसी कर रही है।
Google ने अपने सालाना Google I/O Developer Conference के दौरान इन नए स्मार्ट ग्लासेस की झलक दिखाई। कंपनी के अनुसार ये ग्लासेस सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करेंगे।
और भी पढ़ें : OnePlus 15 आज भारत में लॉन्च! जानें लाइवस्ट्रीम कैसे देखें और क्या हो सकती है कीमत
इन AI Audio Glasses में कैमरा, माइक्रोफोन और छोटे स्पीकर दिए जाएंगे। यूजर्स इनकी मदद से कॉल कर सकेंगे, म्यूजिक सुन पाएंगे, फोटो क्लिक कर सकेंगे और सीधे Gemini AI Assistant से बातचीत भी कर पाएंगे।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Google का यह कदम सीधे तौर पर Meta को चुनौती देने के लिए उठाया गया है। Meta के Ray-Ban Smart Glasses पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रिय हुए हैं और दुनियाभर में लाखों यूनिट बिक चुकी हैं।
Google ने अभी तक इन स्मार्ट ग्लासेस की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने दो खास डिजाइन कलेक्शन पेश किए हैं। इनमें एक अमेरिकी आईवियर ब्रांड Warby Parker के साथ और दूसरा दक्षिण कोरियाई डिजाइनर Gentle Monster के साथ तैयार किया गया है।

कंपनी का फोकस सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं बल्कि स्टाइल और फैशन पर भी दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि इन ग्लासेस को सामान्य चश्मों जैसा आकर्षक डिजाइन देने की कोशिश की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में AI स्मार्ट ग्लासेस स्मार्टफोन की जगह लेने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकते हैं। लोग बिना फोन निकाले सिर्फ चश्मे के जरिए कॉल, मैसेज और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
हालांकि कुछ लोग इसे लेकर प्राइवेसी को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। कैमरा और AI फीचर्स वाले स्मार्ट ग्लासेस को लेकर पहले भी डेटा सुरक्षा और निगरानी जैसे सवाल उठते रहे हैं।
फिलहाल Google की इस नई एंट्री ने टेक इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या Google इस बार स्मार्ट ग्लास मार्केट में Meta को कड़ी टक्कर दे पाएगा या नहीं।
