Technology
iPhone 18 Pro के नए कलर्स ने मचाई हलचल! लीक तस्वीरों में दिखा Apple का प्रीमियम Design
Apple इस बार iPhone 18 Pro और Pro Max में ला सकता है नया ‘Dark Cherry’ कलर, कैमरा डिजाइन में भी दिखे बड़े बदलाव के संकेत।
Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लॉन्च से पहले सामने आई नई लीक तस्वीरों ने इन दोनों प्रीमियम फोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की झलक दिखा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के सप्लायर नेटवर्क से जुड़े कुछ कैमरा कवर इमेज ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें iPhone 18 Pro सीरीज के संभावित रंग दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा नए “Dark Cherry” कलर की हो रही है, जिसे Apple इस बार अपनी Pro सीरीज का सिग्नेचर शेड बना सकता है।
लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro और Pro Max चार कलर ऑप्शन्स में आ सकते हैं — Dark Grey, Silver, Sky Blue और Dark Cherry।
Dark Grey और Silver जहां Apple के क्लासिक प्रीमियम लुक को बरकरार रखते हैं, वहीं Sky Blue और Dark Cherry फोन को एक फ्रेश और अलग पहचान देने की कोशिश माने जा रहे हैं। खासतौर पर Dark Cherry को लेकर टेक फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह गहरे रेड-वाइन टोन वाला प्रीमियम फिनिश बताया जा रहा है।
Apple पिछले कुछ सालों से अपनी Pro सीरीज में एक्सक्लूसिव कलर्स देने की रणनीति पर काम कर रहा है। इससे पहले Cosmic Orange और Desert Titanium जैसे रंग भी काफी चर्चा में रहे थे। अब Dark Cherry उसी परंपरा को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि लगातार दूसरे साल Apple अपने पारंपरिक Black कलर को छोड़ सकता है। iPhone 17 Pro सीरीज में भी ब्लैक ऑप्शन नहीं दिया गया था और अब कंपनी हर नई जनरेशन के लिए अलग पहचान वाले कलर्स पर ज्यादा ध्यान देती दिखाई दे रही है।
डिजाइन की बात करें तो लीक तस्वीरों में बड़ा कैमरा आइलैंड फिर से देखने को मिला है। यानी Apple फिलहाल कैमरा मॉड्यूल के आकार में कोई बड़ा बदलाव करता नहीं दिख रहा। हालांकि कैमरा लेआउट को पहले से ज्यादा प्रीमियम और क्लीन लुक देने की कोशिश जरूर नजर आ रही है।
और भी पढ़ें : Vivo X500 Series में होगा बड़ा बदलाव Standard Model बड़ा, Pro Model छोटा! Leaked Specs ने मचाई हलचल
हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये अभी शुरुआती टेस्ट यूनिट्स हो सकती हैं। अंतिम प्रोडक्शन मॉडल में डिजाइन और फिनिश में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Apple आमतौर पर अपनी नई iPhone सीरीज सितंबर में लॉन्च करता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि iPhone 18 Pro लाइनअप भी इसी समय दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
फिलहाल इन लीक तस्वीरों ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि Apple इस बार केवल परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि डिजाइन और कलर एक्सपीरियंस पर भी बड़ा दांव लगाने वाला है।
