Connect with us

Entertainment

traffic signal पर Abhishek Bachchan को किसी ने कहा ‘Shambhu Raje’, actor बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बीच अभिषेक बच्चन ने साझा किया खास अनुभव, बोले- लोगों का प्यार जिम्मेदारी बढ़ा देता है।

Published

on

Abhishek Bachchan News: ट्रैफिक सिग्नल पर ‘शंभू राजे’ कहे जाने पर बोले अभिषेक बच्चन
‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बाद अभिषेक बच्चन को ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों ने ‘शंभू राजे’ कहकर पुकारा।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिषेक ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने उन्हें भावुक भी कर दिया और हैरान भी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें पहली बार ऐसा अनुभव हुआ, जब ट्रैफिक सिग्नल पर एक शख्स ने उन्हें उनके किरदार के नाम ‘शंभू राजे’ कहकर बुलाया।

अभिषेक ने कहा कि उनके साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें एहसास कराया कि इतिहास से जुड़े किरदार लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह रखते हैं।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिषेक बच्चन ने संभाजी शाहाजी भोसले का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई थे। वहीं फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख ने निभाई है।

अभिषेक ने इस भूमिका के लिए रितेश देशमुख की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें रितेश की सोच और विजन पर पूरा भरोसा था। अभिनेता ने बताया कि जब रितेश उनके पास फिल्म का प्रस्ताव लेकर आए, तब उन्हें यह भी नहीं पता था कि कौन-सा किरदार ऑफर किया जाएगा।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “रितेश मेरे छोटे भाई जैसे हैं। वो अगर कुछ कहें तो मैं मना नहीं कर सकता। लेकिन मुझे भरोसा था कि वो मुझे वही रोल देंगे, जिसे निभाने के लिए वो मुझे सही समझते हैं।”

और भी पढ़ें : 6वीं बार लौटा कैंसर तो टूट गए थे Sharib Hashmi पत्नी की हिम्मत ने फिर संभाला परिवार

अभिषेक ने यह भी बताया कि फिल्म के जरिए उन्हें इतिहास के उस हिस्से को जानने का मौका मिला, जिसके बारे में वह पहले ज्यादा नहीं जानते थे। खासतौर पर शिवाजी महाराज और उनके बड़े भाई के रिश्ते, उस दौर की राजनीति और संघर्ष ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

Abhishek Bachchan News: ट्रैफिक सिग्नल पर ‘शंभू राजे’ कहे जाने पर बोले अभिषेक बच्चन


फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, विद्या बालन और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा जारी है। खासकर मराठी दर्शकों के बीच अभिषेक बच्चन के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। कई फैंस का कहना है कि अभिनेता ने अपने अभिनय से किरदार को जीवंत बना दिया।