Connect with us

Education

JEE Main 2026: Chemistry Answer Key में गड़बड़ी, NTA ने 19 सवालों के जवाब बदले अब क्या करें Students?

Social Media पर हंगामे के बाद NTA ने माना “technical glitch” — April 13 तक challenge करने का मौका, April 20 तक आ सकते हैं Results

Published

on

JEE Main 2026: NTA ने Chemistry Answer Key में 19 सवाल सुधारे, April 13 तक करें Challenge | Dainik Diary
JEE Main 2026 की Chemistry Answer Key में 19 सवालों की गड़बड़ी — NTA ने technical glitch माना, students April 13 तक कर सकते हैं challenge। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लाखों छात्रों की मेहनत, महीनों की तैयारी — और answer key में गलती। JEE Main 2026 Session 2 के बाद यही हुआ। National Testing Agency (NTA) ने रविवार को माना कि April 5 की Shift 2 परीक्षा के Paper 1 (BE/BTech) की Chemistry provisional answer key में 19 सवालों के जवाब गलत थे — और उन्हें सुधार लिया गया है।

कैसे पकड़ी गई गलती?

शनिवार रात करीब 9:30 बजे provisional answer keys जारी हुईं। देर नहीं लगी — students और देशभर के coaching institutes के teachers ने तुरंत social media पर गड़बड़ियाँ उठाना शुरू कर दिया। मामला इतना बड़ा हुआ कि NTA के Director General Abhishek Singh को खुद X (पहले Twitter) पर आकर जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि मामले को subject experts के साथ जाँचा जाएगा।

रविवार सुबह NTA ने X पर लिखा कि discrepancies “under verification” हैं और असुविधा के लिए खेद जताया। दोपहर तक official पुष्टि हो गई — 19 chemistry questions में question IDs और correct option IDs के बीच “technical glitch” की वजह से गड़बड़ी हुई थी। इन्हें updated provisional answer keys में सुधार दिया गया है।

और भी पढ़ें : ईरान के वरिष्ठ नेता Kamal Kharrazi का निधन, US-इज़राइल हमले के बाद बढ़ा तनाव

अब Students को क्या करना चाहिए?

अगर आपको लगता है कि अब भी कोई जवाब गलत है, तो आप April 13 रात 11:50 बजे तक challenge कर सकते हैं। हर सवाल के लिए ₹200 की non-refundable fee देनी होगी। अगर आपका challenge सही पाया गया, तो सभी candidates के results में वो correction लागू होगी।

JEE Main 2026: NTA ने Chemistry Answer Key में 19 सवाल सुधारे, April 13 तक करें Challenge | Dainik Diary


Final answer key — जो experts की समीक्षा के बाद जारी होगी — ही अंतिम और बाध्यकारी मानी जाएगी। NTA ने अभी final answer key की तारीख नहीं बताई है, लेकिन JEE Main 2026 Session 2 Paper 1 के results April 20 तक आने की उम्मीद है।

कितने बड़े हैं ये Stakes?

JEE Main किसी एक college का नहीं, बल्कि IITs सहित देश के तमाम केंद्रीय तकनीकी संस्थानों का दरवाज़ा खोलने वाली परीक्षा है। इस बार Session 2 में देश के 306 शहरों और 14 विदेशी शहरों के 567 centres में करीब 11.06 लाख candidates ने Paper 1 दिया। इस पैमाने पर 19 सवालों की गलती छोटी नहीं है — हर अंक का फर्क rank में दिखता है और rank का फर्क ज़िंदगी में।

Chemistry, Physics और Mathematics — तीनों sections में 30-30 सवाल होते हैं, कुल 75 attempt करने होते हैं और maximum 300 marks मिल सकते हैं। एक गलत MCQ पर 1 अंक की negative marking भी होती है। ऐसे में answer key की सटीकता हर छात्र के लिए बेहद ज़रूरी है।