Education
CBSE Class 12 Result 2026: इस तारीख के आसपास आ सकते हैं नतीजे, 10 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार
तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की संभावना, CBSE ने अफवाहों को बताया गलत
देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 घोषित कर सकता है। इस साल करीब 10.2 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब आएगा रिजल्ट?
सूत्रों के अनुसार, CBSE इस बार मई के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है। आमतौर पर बोर्ड हर साल मई के दूसरे हफ्ते में परिणाम घोषित करता है, लेकिन इस बार थोड़ी देरी की संभावना जताई जा रही है।
परीक्षा कब हुई थी?
इस साल कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। फिलहाल कॉपियों की जांच और रिजल्ट प्रोसेसिंग का काम अंतिम चरण में है।
और भी पढ़ें :Sri Lanka में Indian VP का ऐतिहासिक दौरा Nuwara Eliya की चाय बागान बस्तियों में पहुँचे C P Radhakrishnan, 50,000 घरों वाले Project की कहानी जानकर रो पड़ेंगे आप
CBSE का क्या कहना है?
CBSE के परीक्षा नियंत्रक Sanyam Bhardwaj ने स्पष्ट किया है कि नए सिस्टम को लेकर जो तकनीकी समस्याओं की खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं।
पास होने के नियम क्या हैं?
CBSE के नियमों के अनुसार:

छात्रों को कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है- थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना होगा
अगर नंबर कम आए तो?
- 1–2 नंबर कम होने पर ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं
- 1 या 2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा
- ये परीक्षा संभवतः अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें और अपने रोल नंबर व लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें।
