Entertainment
पहले दिन ही Dhanush पड़ी रफ्तार! धनुष की ‘Kara’ ने की इतनी कमाई
ओपनिंग डे पर उम्मीद से कम कलेक्शन, लेकिन नाइट शोज़ में दिखी जबरदस्त बढ़त
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म Kara आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा फीका रहा।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 5.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 9 करोड़ रुपये के आसपास रहा। हालांकि शुरुआत धीमी रही, लेकिन शाम और खासकर नाइट शोज़ में दर्शकों की संख्या में अच्छा इज़ाफा देखने को मिला।
1991 के रामनाथपुरम की पृष्ठभूमि पर बनी यह स्लो-बर्न थ्रिलर धीरे-धीरे दर्शकों को अपनी ओर खींचती नजर आई। सुबह के शोज़ में जहां सीटें खाली दिखीं, वहीं रात तक आते-आते सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ गई। यही संकेत देता है कि फिल्म को ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का फायदा मिल सकता है।
तमिल वर्जन ने कुल कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान दिया, जबकि तेलुगु वर्जन की कमाई अपेक्षाकृत कम रही। शहरों की बात करें तो चेन्नई फिल्म के लिए सबसे मजबूत मार्केट बनकर उभरा, जहां ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा रही। इसके अलावा त्रिची और कोयंबटूर जैसे शहरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

हालांकि, यह ओपनिंग Idli Kadai के मुकाबले कम रही, जिसने पहले दिन ज्यादा दमदार शुरुआत की थी। इसके बावजूद फिल्म के मेकर्स के लिए राहत की बात यह है कि दर्शकों से शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक मिल रही है।
फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है और इसमें ममिता बैजू, जयाराम और के.एस. रविकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म को शनिवार और रविवार को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है, वरना इसकी रफ्तार यहीं थमती भी दिख सकती है।
