Connect with us

Entertainment

Priyanka Chopra’s के बैग में क्या-क्या? हनुमान चालीसा से लेकर Epi-Pen तक, खुलासा सुनकर चौंक जाएंगे

वोग वीडियो में Priyanka Chopra Jonas ने शेयर किए अपने ट्रैवल सीक्रेट्स, बोलीं—“हर वक्त तैयार रहना जरूरी”

Published

on

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैग में रखी खास चीजों का किया खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी Priyanka Chopra Jonas एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका पर्स है। जी हां, हाल ही में Vogue के एक वीडियो में प्रियंका ने अपने बैग में रखी चीजों का खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी किया और उत्साहित भी।

वीडियो में प्रियंका ने बताया कि वह अपने बैग में सिर्फ मेकअप या ग्लैमरस चीजें ही नहीं, बल्कि कुछ बेहद जरूरी और निजी सामान भी रखती हैं। इनमें सबसे खास है एक ‘हनुमान चालीसा’, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखती हैं। इसके अलावा, वह एक काला धागा भी पहनती हैं, जिसे भारत में ‘नजर से बचाव’ के लिए माना जाता है।

प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि, “हम भारत में बुरी नजर से बचने के लिए काला धागा पहनते हैं। जितना खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, क्यों न रखें?” उनका यह बयान उनके भारतीय संस्कारों से जुड़े होने को भी दर्शाता है, भले ही वह विदेश में रह रही हों।

priyanka chopra wedding


लेकिन सबसे चौंकाने वाली चीज थी उनके बैग में रखा Epi-Pen। यह एक मेडिकल डिवाइस है, जो एलर्जी के गंभीर अटैक के समय जान बचाने में मदद करता है। प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर किसी को पता चल गया कि मेरे पास Epi-Pen है, तो सबको यह भी पता चल जाएगा कि मुझे कैसे मारा जा सकता है।” हालांकि, उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, लेकिन यह उनकी हेल्थ को लेकर सतर्कता को भी दिखाता है।

इसके अलावा, उनके बैग में परफ्यूम, हेयर स्प्रे, सनग्लासेस और कुछ छोटे-छोटे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में प्रियंका ने अपने बैग में Tabasco सॉस रखने की बात बताई थी, जो काफी वायरल हुआ था।

प्रियंका का यह खुलासा बताता है कि ग्लैमर के पीछे भी एक साधारण इंसान छिपा होता है, जो अपनी सुरक्षा, स्वास्थ्य और परंपराओं का पूरा ध्यान रखता है। उनके फैंस के लिए यह वीडियो न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि उनसे जुड़ाव का एक नया जरिया भी बन गया है।

और पढ़ें-DAINIK-DIARY