Sports
Vaibhav Sooryavanshi को कॉपी करना बेवकूफी होगी RCB स्टार Devdutt Padikkal का बड़ा बयान
Rajasthan Royals के युवा बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित हुए Devdutt Padikkal, बोले- “वो एक Rare Talent हैं”
Vaibhav Sooryavanshi इस IPL सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। अब Royal Challengers Bengaluru के बल्लेबाज Devdutt Padikkal ने भी Rajasthan Royals के इस युवा स्टार की जमकर तारीफ की है।
Padikkal ने Sooryavanshi को “Rare Talent” बताते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी को कॉपी करने की कोशिश करना बाकी खिलाड़ियों के लिए “बेवकूफी” साबित हो सकता है।
इस सीजन Vaibhav Sooryavanshi शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 13 पारियों में 579 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.53 का रहा है, जबकि Strike Rate 236.32 जैसा अविश्वसनीय रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इसी वजह से वह Orange Cap की रेस में भी बने हुए हैं।
Padikkal ने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की ताकत और विस्फोटक बल्लेबाजी बेहद खास होती है। उनके मुताबिक हर खिलाड़ी का अपना अलग स्टाइल और ताकत होती है, इसलिए किसी दूसरे खिलाड़ी की नकल करना सही तरीका नहीं है।
उन्होंने कहा, “Vaibhav जो कर रहे हैं वो बेहद अलग और खास है। इतनी कम उम्र में उनकी Power Hitting और Explosiveness कमाल की है। सच कहूं तो किसी और के लिए उन्हें कॉपी करने की कोशिश करना बेवकूफी होगी। वो एक Rare Talent हैं।”
और भी पढ़ें : 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi को आउट करके Kyle Jamieson ने किया अभद्र जश्न BCCI ने लगाई फटकार, दिया Warning
Padikkal ने यह भी साफ किया कि वह खुद को दूसरे खिलाड़ियों से तुलना करने के बजाय अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि IPL में इतने सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं कि हर किसी की अपनी अलग पहचान है।
बातचीत के दौरान Padikkal ने अपने IPL Debut को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 2020 में RCB के लिए पहला मैच खेला था तब वह मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे क्योंकि उससे पहले Domestic Cricket में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

उन्होंने खास तौर पर Virat Kohli के साथ बल्लेबाजी करने के अनुभव को अपने करियर के लिए बेहद अहम बताया।
Padikkal ने कहा कि Virat जैसे महान बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी करने से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि लंबी पारी कैसे बनाई जाती है और दबाव में किस तरह बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनके मुताबिक इस अनुभव ने उनके क्रिकेट करियर को नई दिशा दी।
दिलचस्प बात यह है कि Padikkal खुद भी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 12 पारियों में 412 रन बनाए हैं और उनका Strike Rate 170 से ज्यादा रहा है।
अब IPL के इस सीजन में सभी की नजरें Vaibhav Sooryavanshi पर रहेंगी कि क्या वह अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए Orange Cap जीत पाते हैं या नहीं।
