Bollywood
Ranbir Kapoor’s के ₹300 crore के dream homes: कृष्णा राज बंगले से अयोध्या तक, luxery में दिखी kapoor खानदान की विरासत
मुंबई के सबसे महंगे बंगले, पाली हिल के आलीशान अपार्टमेंट और अयोध्या की प्रीमियम प्रॉपर्टी के साथ रणबीर कपूर बना रहे हैं अपना रॉयल रियल एस्टेट साम्राज्य।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट की दुनिया में भी बड़े खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणबीर और आलिया भट्ट ने मुंबई से लेकर अयोध्या तक करोड़ों की प्रॉपर्टी में निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की कुल प्रॉपर्टी वैल्यू अब ₹300 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच चुकी है।
कृष्णा राज बंगला बना चर्चा का केंद्र
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का सबसे चर्चित घर है मुंबई के बांद्रा स्थित “कृष्णा राज” बंगला। यह वही ऐतिहासिक बंगला है जो कभी राज कपूर और कृष्णा कपूर का घर हुआ करता था। बाद में यह ऋषि कपूर और नीतू कपूर को मिला, और अब रणबीर-आलिया इसकी विरासत संभाल रहे हैं।
करीब छह मंजिला इस लग्जरी बंगले की कीमत पूरी तरह तैयार होने के बाद ₹250 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह मुंबई का सबसे महंगा सेलिब्रिटी बंगला बन सकता है।
घर के इंटीरियर में यूरोपियन स्टाइल और भारतीय विरासत का खास मेल देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगले में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा के लिए भी अलग स्पेशल स्पेस तैयार किया गया है।
शादी वाला ‘वास्तु’ अपार्टमेंट अब किराए पर
कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने से पहले रणबीर कपूर पाली हिल स्थित “वास्तु” अपार्टमेंट में रहते थे। यही वह घर है जहां रणबीर और आलिया की शादी हुई थी।
करीब 2,460 स्क्वायर फीट में फैला यह अपार्टमेंट सातवीं मंजिल पर स्थित है और इसे मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया था। रणबीर ने इसे लगभग ₹35 करोड़ में खरीदा था।
अब इस घर को पांच साल के लिए किराए पर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका मासिक किराया ₹11 लाख तय किया गया है, साथ ही 5 प्रतिशत एस्केलेशन क्लॉज भी रखा गया है।
पुणे में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी
रणबीर कपूर ने मुंबई के अलावा पुणे में भी एक लग्जरी फ्लैट खरीदा हुआ है। ट्रंप टावर्स में स्थित इस फ्लैट की कीमत करीब ₹13 करोड़ बताई जाती है। यह प्रॉपर्टी भी रणबीर के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा मानी जाती है।
अयोध्या में खरीदी खास जमीन
हाल ही में रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी एक प्रीमियम जमीन खरीदी है। “द सरयू” नामक प्रोजेक्ट में स्थित यह प्लॉट करीब 2,134 स्क्वायर फीट का है, जिसकी कीमत लगभग ₹3.31 करोड़ बताई जा रही है।
और भी पढ़ें : Cannes 2026 में Aishwarya Rai को किया गया ignore? Viral post पर भड़के fans, बोले- ‘ये paid negativity है’
रणबीर ने इसे सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव बताया। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। ऐसे में अयोध्या से उनका यह कनेक्शन और भी खास माना जा रहा है।

विरासत और लग्जरी का अनोखा मेल
रणबीर कपूर की प्रॉपर्टीज सिर्फ आलीशान घर नहीं हैं, बल्कि कपूर परिवार की विरासत और उनकी निजी भावनाओं से भी जुड़ी हुई हैं। मुंबई के सबसे पॉश इलाकों से लेकर धार्मिक नगरी अयोध्या तक, रणबीर का रियल एस्टेट साम्राज्य तेजी से बढ़ रहा है।
फिल्मों में सुपरस्टार बनने के साथ-साथ अब रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित रियल एस्टेट निवेशकों में भी गिने जा रहे हैं।
