Entertainment
Awez darbar से breakup के बाद क्या Ayaan लाल को date कर रहीं Nagma Mirajkar ? sociel media पर तेज हुई चर्चा
रेडिट पोस्ट, सोशल मीडिया हिंट्स और पुराने रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि
सोशल मीडिया स्टार और कंटेंट क्रिएटर नगमा मिराजकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम अभिनेता आयान लाल के साथ जोड़ा जा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रही चर्चाओं के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। हालांकि अब तक नगमा मिराजकर और आयान लाल की तरफ से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दरअसल, रेडिट और कुछ सोशल मीडिया पेजों पर दावा किया गया कि नगमा और आयान लाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी, तस्वीरों में दिखे संकेत और कुछ “सॉफ्ट लॉन्च” जैसे इशारों को इस अफवाह की वजह बताया। हालांकि कई लोगों ने इन दावों को कमजोर बताते हुए कहा कि यह किसी ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है।
इन अफवाहों के बीच नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का पुराना रिश्ता भी फिर चर्चा में आ गया है। दोनों लंबे समय तक सोशल मीडिया के चर्चित कपल माने जाते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं। जब नगमा अवेज के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी साझा नहीं किया, तभी से फैंस ने दोनों के अलग होने की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।
बाद में एक इंटरव्यू के दौरान अवेज दरबार ने भी सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा था कि “बहुत सारी बातें हैं, जिन पर वह बाद में बात करेंगे।” वहीं बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और आयान लाल की मां कुनिका सदानंद ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह चाहती हैं कि दोनों अपनी जिंदगी में अच्छे पार्टनर पाएं और शायद किस्मत को उनका साथ मंजूर नहीं था।
और भी पढ़ें : Drishyam 3 Box Office Day 2: Mohanlal की film में 30% की गिरावट फिर भी 2 दिन में ₹26 करोड़ से ज़्यादा
अब जब नगमा का नाम आयान लाल से जोड़ा जा रहा है, सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। कुछ लोग नगमा को “जल्दी आगे बढ़ जाने” के लिए ट्रोल कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि किसी महिला के मूव ऑन करने पर ही सबसे ज्यादा सवाल क्यों उठाए जाते हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के दौरान अवेज दरबार पर चीटिंग के आरोप भी लगे थे। उस समय नगमा मिराजकर ने खुलकर अवेज का समर्थन किया था और कहा था कि उनका रिश्ता भरोसे और समझ पर टिका है।
फिलहाल, नगमा मिराजकर और आयान लाल की डेटिंग की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया चर्चाओं तक सीमित हैं। लेकिन इंटरनेट पर यह मामला अब रिश्तों, ब्रेकअप और महिलाओं को लेकर समाज की सोच पर नई बहस छेड़ चुका है।
