Sports
Phil Salt की वापसी पर RCB में किसकी होगी छुट्टी? Virender Sehwag ने दिया बड़ा जवाब
Venkatesh Iyer की तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए Virender Sehwag, बोले- “Jitesh Sharma को बाहर बैठाना चाहिए”
Royal Challengers Bengaluru को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब टीम Selection को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। Former India opener Virender Sehwag ने साफ कहा है कि फिट होकर लौट रहे Phil Salt को Playing XI में शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन उनकी जगह Venkatesh Iyer नहीं बल्कि Jitesh Sharma को बाहर बैठाना चाहिए।
Hyderabad में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए Ishan Kishan ने 46 गेंदों में 79 रन, Abhishek Sharma ने 22 गेंदों में 56 रन और Heinrich Klaasen ने 24 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं।
इसके जवाब में RCB की टीम 200 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि Rajat Patidar, Krunal Pandya और Venkatesh Iyer ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।
Sehwag ने मैच के बाद SRH की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि Hyderabad की टीम अपने घरेलू मैदान पर बड़े स्कोर बनाकर विपक्षी टीमों पर शुरुआत से दबाव बना देती है।
उन्होंने कहा कि 230-240 का स्कोर ही किसी भी टीम के लिए मुश्किल होता है, लेकिन SRH ने RCB के खिलाफ 255 रन बनाकर मैच को लगभग पहली पारी में ही अपने पक्ष में कर लिया था।
RCB की शुरुआत जरूर तेज रही। Venkatesh Iyer ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन ठोककर टीम को आक्रामक शुरुआत दी, लेकिन Powerplay के बाद उनके साथ Virat Kohli और Devdutt Padikkal के विकेट गिरते ही मैच पूरी तरह Hyderabad के नियंत्रण में चला गया।
Sehwag ने खासतौर पर Venkatesh Iyer की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह Top Order में ही सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि Kolkata Knight Riders के लिए भी Iyer ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन Top Order में ही दिए थे।
और भी पढ़ें : क्या IPL bowlers ने ढूंढ ली Vaibhav Sooryavanshi की ‘कमज़ोरी’? Coach Vikram Rathore ने दिया दो टूक जवाब
उन्होंने कहा कि जब Rajat Patidar चोटिल हुए थे तब Venkatesh को ऊपर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने Punjab Kings के खिलाफ 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके बाद SRH के खिलाफ भी उन्होंने तेज शुरुआत देकर यह साबित किया कि बड़े Target का पीछा करते समय उनकी आक्रामक बल्लेबाजी कितनी जरूरी है।

अब Phil Salt की वापसी के साथ RCB के सामने Selection को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लेकिन Sehwag का मानना है कि टीम को Venkatesh Iyer को बाहर करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने साफ कहा कि अगर Salt को वापस Playing XI में लाना है तो Jitesh Sharma को बाहर बैठाना चाहिए क्योंकि उनका फॉर्म इस समय अच्छा नहीं चल रहा। Sehwag ने यह भी कहा कि RCB पहले भी कई बड़े और साहसी फैसले ले चुकी है, इसलिए यह फैसला भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अब देखना होगा कि अगले मुकाबले में RCB Management किस Combination के साथ उतरती है और क्या Phil Salt की वापसी टीम की बल्लेबाजी को नई ताकत दे पाएगी।
