Connect with us

World News

मां बनना चाहती थी… Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले रिश्ते के राज, बताया कैसे मिला “Platonic” ऑफर

OpenAI केस के दौरान अदालत में गवाही देते हुए Shivon Zilis ने पहली बार विस्तार से बताया कि कैसे दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता परिवार तक पहुंच गया।

Published

on

Shivon Zilis ने खोले Elon Musk संग रिश्ते के राज, बताया कैसे मिला “Platonic” ऑफर
Shivon Zilis ने अदालत में गवाही के दौरान Elon Musk के साथ अपने रिश्ते और परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

दुनिया के सबसे चर्चित अरबपतियों में शामिल Elon Musk एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कंपनियां नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। OpenAI से जुड़े हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद के दौरान अदालत में गवाही देते हुए Shivon Zilis ने अपने और Musk के रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

Shivon Zilis, जो Elon Musk के चार बच्चों की मां हैं, ने बताया कि शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी। लेकिन बाद में Musk ने उन्हें एक platonic sperm donor बनने का ऑफर दिया था।

कैसे शुरू हुई दोनों की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Shivon Zilis साल 2016 में OpenAI से जुड़ी थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात Elon Musk से हुई। दोनों के बीच पहले प्रोफेशनल रिश्ता था, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया।

और भी पढ़ें : Donald Trump के 3 सैन्य विकल्प से बढ़ा तनाव क्या ईरान पर बड़ा हमला होगा

अदालत में गवाही देते हुए Zilis ने कहा कि वह हमेशा मां बनना चाहती थीं, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से वह पारंपरिक तरीके से परिवार नहीं बसा पा रही थीं।

इसी दौरान Musk ने उन्हें कहा कि अगर वह चाहें तो वह “donation” देने के लिए तैयार हैं।

BBC की रिपोर्ट के अनुसार Zilis ने अदालत में कहा, “मैं सच में मां बनना चाहती थी और उसी समय Elon ने यह ऑफर दिया, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया।”

गोपनीय समझौते का भी खुलासा

Shivon Zilis ने यह भी बताया कि उन्होंने एक गोपनीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस एग्रीमेंट के मुताबिक उन्हें Elon Musk के पिता बनने की बात सार्वजनिक नहीं करनी थी।

साथ ही यह भी तय हुआ था कि Musk बच्चों की जिंदगी में ज्यादा सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे।

साल 2021 में दोनों के जुड़वां बच्चे IVF प्रक्रिया के जरिए हुए। उस समय Zilis ने यह जानकारी OpenAI के अधिकारियों से भी छिपाकर रखी थी।

और भी पढ़ें : 60 दिन की डेडलाइन खत्म होने को, फिर भी अमेरिका बोला ईरान से युद्ध नहीं, आखिर क्या चल रहा है पर्दे के पीछे?

OpenAI विवाद में क्यों अहम हैं Shivon Zilis?

दरअसल OpenAI की शुरुआत साल 2015 में एक गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर हुई थी। इसमें Sam Altman, Elon Musk और अन्य टेक लीडर्स शामिल थे।

लेकिन बाद में Musk और Altman के बीच मतभेद हो गए। इसके बाद Musk ने कंपनी छोड़ दी और अब उन्होंने OpenAI पर गैर-कानूनी तरीके से प्रॉफिट मॉडल अपनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया है।

Shivon Zilis ने खोले Elon Musk संग रिश्ते के राज, बताया कैसे मिला “Platonic” ऑफर


इसी केस में Shivon Zilis की गवाही काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि वह लंबे समय तक OpenAI में काम कर चुकी हैं और बोर्ड का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

OpenAI के वकीलों का दावा है कि Zilis ने कंपनी की अंदरूनी जानकारी Musk के साथ साझा की हो सकती है।

अब परिवार के साथ समय बिता रहे हैं Musk

हालांकि शुरुआत में समझौते के तहत Musk को बच्चों की जिंदगी से दूर रहना था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

और भी पढ़ें : Vijay की सरकार क्यों नहीं बनी? Kasthuri Shankar ने बताई असली वजह “यहीं हुई बड़ी गलती”

Zilis ने अदालत में बताया कि अब Elon Musk बच्चों की जिंदगी में काफी सक्रिय हैं। दोनों परिवार के साथ हर हफ्ते कई घंटे बिताते हैं और अक्सर साथ यात्रा भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों ने Austin में काफी समय परिवार के साथ बिताया है।

हाल के महीनों में Musk और Zilis कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साथ दिखाई दिए हैं। दोनों को White House और Mar-a-Lago में आयोजित हाई-प्रोफाइल डिनर में भी एक साथ देखा गया।

और भी पढ़ें : Trump का बड़ा ऐलान: Strait of Hormuz से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए US शुरू करेगा “Project Freedom”

xAI बनने के बाद छोड़ा OpenAI

साल 2023 में जब Elon Musk ने xAI नाम की नई AI कंपनी शुरू की, तब Shivon Zilis ने OpenAI छोड़ दिया।

Musk का कहना था कि xAI एक “truth-seeking” AI प्लेटफॉर्म होगा, जो मौजूदा AI मॉडल्स जैसे ChatGPT का विकल्प बनेगा।

अब इस पूरे मामले ने टेक दुनिया के सबसे बड़े नामों की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को एक साथ सुर्खियों में ला दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *