Connect with us

Entertainment

‘Peddi’ के लिए भोपाल पहुंचे Ram Charan और AR Rahman, ‘HelloHello’ सॉन्ग लॉन्च को लेकर फैंस में जबरदस्त craze

स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘Peddi’ का प्रमोशन हुआ तेज, राम चरण और एआर रहमान की एक साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल।

Published

on

Ram Charan और AR Rahman पहुंचे भोपाल, ‘Peddi’ के ‘HelloHello’ सॉन्ग लॉन्च को लेकर बढ़ा क्रेज
भोपाल में ‘Peddi’ के ‘HelloHello’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट के लिए रवाना होते राम चरण और एआर रहमान।

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Peddi’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद अब मेकर्स फिल्म के नए गाने ‘HelloHello’ को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी खास इवेंट के लिए राम चरण और संगीत के जादूगर एआर रहमान भोपाल पहुंचे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दोनों सितारों ने अपनी यात्रा के दौरान एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे प्राइवेट जेट के सामने पोज देते नजर आए। फोटो में एआर रहमान अपने सिग्नेचर सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज में दिखाई दिए, वहीं राम चरण कैजुअल टी-शर्ट और जींस में नजर आए। हालांकि फैंस की नजर उनके हाथ पर बंधे आर्म बैंड पर भी गई, जिसे उन्होंने शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण पहना हुआ था।

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया,
“Peddi and I en route to Bhopal.”
इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “एक ही फ्रेम में दो ऑस्कर लेजेंड्स।” वहीं कई फैंस ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।

मेकर्स ने हाल ही में ‘HelloHello’ गाने का टीजर भी रिलीज किया था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। खास बात यह है कि इस गाने में अभिनेत्री श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की झलक भी टीजर में देखने को मिली।

और भी पढ़ें : Dhurandhar: Raw And Undekha में क्या है नया? Ranveer Singh की फिल्म के अनकट वर्जन ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और अब तक रिलीज हुए दोनों गाने ‘Chikri Chikri’ और ‘Rai Rai Raa Raa’ पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुके हैं। ऐसे में ‘HelloHello’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Ram Charan और AR Rahman पहुंचे भोपाल, ‘Peddi’ के ‘HelloHello’ सॉन्ग लॉन्च को लेकर बढ़ा क्रेज


Peddi’ सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं बल्कि इमोशन, संघर्ष और जोश से भरी कहानी बताई जा रही है। फिल्म में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और रनिंग जैसे कई खेलों में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनका दमदार और रफ-टफ अंदाज पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है।

फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशक बुची बाबू सना की यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साउथ सिनेमा के फैंस अब सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि इसके हर प्रमोशनल इवेंट पर भी नजर बनाए हुए हैं। भोपाल में होने वाला ‘HelloHello’ लॉन्च इवेंट भी अब सोशल मीडिया का बड़ा ट्रेंड बन चुका है।