Connect with us

World News

Iran ने अमेरिका का Ceasefire प्रस्ताव ठुकराया, सामने रखी 10 सूत्रीय योजना

Donald Trump की चेतावनी – “एक ही रात में Iran को तबाह कर सकते हैं”

Published

on

Iran ने अमेरिका का Ceasefire प्रस्ताव ठुकराया, सामने रखी 10 सूत्रीय योजना
Iran ने America का ceasefire प्रस्ताव ठुकराया, Donald Trump ने दी हमले की चेतावनी

Iran और America के बीच जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। Tehran ने सोमवार को America द्वारा प्रस्तावित ceasefire को सिरे से खारिज कर दिया और बदले में युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी 10 सूत्रीय योजना पेश की है।

Iran की सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA के मुताबिक Tehran ने साफ कह दिया है कि उसे सिर्फ युद्ध का स्थायी अंत मंजूर है, कोई अस्थायी ceasefire नहीं।

Pakistan की मध्यस्थता भी नाकाम

बताया जा रहा है कि Pakistan ने इस युद्ध को खत्म करने के लिए एक framework तैयार किया था। इसके तहत पहले तत्काल ceasefire होती और फिर 15 से 20 दिनों के अंदर व्यापक शांति समझौते पर बातचीत होती। लेकिन Iran ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया।

Iran की 10 सूत्रीय योजना में क्या है?

Iran ने जो 10 सूत्रीय योजना पेश की है, उसमें कई बड़ी मांगें शामिल हैं। Tehran चाहता है कि क्षेत्र में सभी संघर्ष खत्म हों और युद्ध का स्थायी अंत हो। इसके अलावा Iran ने Strait of Hormuz से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की मांग की है।

सबसे अहम बात यह है कि Iran चाहता है कि Nuclear Non-Proliferation Treaty (NPT) के तहत उसके Uranium संवर्धन के अधिकार को औपचारिक मान्यता मिले। साथ ही America और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं।

Iran ने यह भी मांग की है कि Israel, Lebanon में Hezbollah पर हमले बंद करे।

Iran का प्रस्ताव – Strait of Hormuz खोलेंगे लेकिन शर्तों पर

The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार Iran ने कहा है कि वह Strait of Hormuz की नाकेबंदी हटाने को तैयार है, लेकिन इसके बदले हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर का शुल्क लिया जाएगा। यह राशि Oman के साथ साझा की जाएगी क्योंकि Strait के दूसरी तरफ Oman स्थित है।

Iran ने यह भी कहा है कि इस राशि का इस्तेमाल America और Israel के हमलों में क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में किया जाएगा।

Iran ने अमेरिका का Ceasefire प्रस्ताव ठुकराया, सामने रखी 10 सूत्रीय योजना


Trump की धमकी – “कल रात Iran तबाह हो सकता है”

राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran की इस प्रतिक्रिया को खारिज कर दिया और चेतावनी दी कि अगर मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समय बुधवार सुबह 5:30 बजे) तक Strait of Hormuz नहीं खुलता तो Tehran पर “नर्क” टूट पड़ेगा।

Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि Iran को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल की रात भी हो सकती है। उन्होंने धमकी दी कि अमेरिकी सेनाएं Iran के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाएंगी।

Trump ने साफ कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो बुधवार आधी रात तक Iran का हर पुल ध्वस्त कर दिया जाएगा और हर बिजली संयंत्र जलकर राख हो जाएगा।

जब Trump से पूछा गया कि क्या इस तरह के हमले युद्ध अपराध नहीं होंगे, तो उन्होंने इन चिंताओं को खारिज कर दिया। यह भी सवाल उठाया गया कि इससे Iran की 9.3 करोड़ जनता America के खिलाफ नहीं हो जाएगी, लेकिन Trump ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

फिलहाल दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि आने वाले कुछ घंटों में क्या होता है। क्या Iran झुकता है या फिर Trump अपनी धमकी पर अमल करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *