Connect with us

Politics

Prakash Raj ने Pawan Kalyan को दिया करारा जवाब “मोदी को खुश करने के लिए झूठ मत बोलो”

Women’s Reservation Bill संसद में हुआ फेल, Pawan Kalyan ने विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार तो Prakash Raj ने X पर खोल दिया मोर्चा

Published

on

Prakash Raj ने Pawan Kalyan को दिया जवाब, Women's Reservation Bill विवाद पर बोले 'मोदी को खुश करने के लिए झूठ मत बोलो' | Dainik Diary
Prakash Raj और Pawan Kalyan के बीच Women's Reservation Bill को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस।

नई दिल्ली। शुक्रवार की शाम जब Lok Sabha में Women’s Reservation Bill यानी संविधान (131वां संशोधन) विधेयक गिर गया, तो सियासी गलियारों में एक अजीब सन्नाटा छा गया। 298 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया, लेकिन विशेष बहुमत के लिए ये नाकाफी था। विपक्ष के 230 सांसदों ने इसे नकार दिया और बिल पास नहीं हो सका।

इस हार पर सबसे पहले बोले Andhra Pradesh के Deputy Chief Minister और जाने-माने अभिनेता Pawan Kalyan। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा कि विपक्ष ने जानबूझकर महिला आरक्षण को रोका। उन्होंने कहा, “भारत की विधायिकाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मजबूत करने का एक ऐतिहासिक मौका विपक्ष ने जानबूझकर बर्बाद कर दिया।” Pawan Kalyan ने यह भी कहा कि Jana Sena Party, NDA की सहयोगी के तौर पर Prime Minister Narendra Modi के इस विधेयक को लाने के विजन की सराहना करती है।

जब Prakash Raj ने तोड़ी चुप्पी

लेकिन Pawan Kalyan की इस बयानबाजी को अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता Prakash Raj ने चुनौती दे दी। Prakash Raj ने सीधे और बेबाक अंदाज में कहा — “Stop lying just to please Modi.” यानी, “मोदी को खुश करने के लिए झूठ बोलना बंद करो।”

और भी पढ़ें : UP के Kasganj में Ambedkar Jayanti जुलूस पर पथराव 23 गिरफ्तार, Police Constable घायल

Prakash Raj का यह जवाब सुनकर सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया। एक तरफ NDA समर्थक थे जो Pawan Kalyan के साथ खड़े नजर आए, तो दूसरी तरफ विपक्ष समर्थकों ने Prakash Raj की बात को सही ठहराया।

बिल क्यों गिरा?

दरअसल, इस बिल को पास कराने के लिए संसद में दो-तिहाई यानी विशेष बहुमत की जरूरत थी। सरकार को 298 वोट मिले, जो कि साधारण बहुमत से तो ज्यादा थे, लेकिन संविधान संशोधन के लिए जरूरी विशेष बहुमत से कम। Congress, Samajwadi Party और अन्य विपक्षी दलों ने इस पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि इस बिल में OBC महिलाओं के लिए अलग आरक्षण का प्रावधान नहीं है।

Prakash Raj ने Pawan Kalyan को दिया जवाब, Women's Reservation Bill विवाद पर बोले 'मोदी को खुश करने के लिए झूठ मत बोलो' | Dainik Diary


राजनीति या सच्ची चिंता?

यह सवाल अब हर किसी के दिमाग में है। क्या विपक्ष ने सच में OBC महिलाओं के हक की बात की, या यह सिर्फ सरकार को घेरने की रणनीति थी? और क्या सत्तापक्ष ने इस बिल को जानबूझकर इस रूप में लाया जिससे यह गिर जाए और विपक्ष पर ठीकरा फोड़ा जा सके?

Pawan Kalyan और Prakash Raj की यह जुबानी जंग दरअसल उसी बड़े सवाल की गूंज है — महिला आरक्षण देश में कब, कैसे और किसके राज में आएगा?

फिलहाल, करोड़ों भारतीय महिलाएं एक बार फिर इंतजार में हैं।