Politics
4 बार RSS से जुड़े Events में गईं Judge Kejriwal ने Delhi HC में खुद पेश होकर माँगा Justice Sharma का Recusal
Delhi Excise Policy Case में Arvind Kejriwal ने Delhi High Court में personally किया argument — Justice Swarana Kanta Sharma पर लगाया “bias की आशंका” का आरोप
दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ आया है — और इस बार मैदान है अदालत। AAP के national convenor और पूर्व Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal सोमवार को खुद Delhi High Court में पेश हुए और अपनी petition पर बहस की। यह petition उन्होंने Delhi Excise Policy Case से जुड़ी है।
मामला क्या है?
CBI ने AAP chief और अन्य आरोपियों के discharge order के खिलाफ एक revised petition दायर की है। इसी petition की सुनवाई Justice Swarana Kanta Sharma कर रही हैं। Kejriwal की माँग है कि Justice Sharma इस case से खुद को अलग कर लें — यानी recusal दें।
और भी पढ़ें : PM Narendra Modi की हत्या की साजिश नाकाम, बिहार के बक्सर से 3 गिरफ्तार
Kejriwal का तर्क — “Bias की आशंका काफी है”
Court में Kejriwal ने कहा कि Judge ने discharge के बावजूद आरोपियों को “guilty” और “corrupt” की तरह treat किया। इसके अलावा उन्होंने Justice Sharma के RSS-linked events में चार बार शामिल होने का हवाला दिया। उनका कहना था कि यह “apprehension of bias” पैदा करता है।

Kejriwal ने Supreme Court के पुराने फैसले ‘Ranjit Thakur v Union of India’ का reference देते हुए कहा — “ज़रूरी नहीं कि judge actually biased हो — अगर litigant को bias की आशंका है, तो वही recusal के लिए पर्याप्त है।”
RSS-affiliated ABAP Event का ज़िक्र
Kejriwal ने specifically Akhil Bharatiya Adhivakta Parishad (ABAP) — जो RSS से affiliated संगठन है — के एक event में Justice Sharma की उपस्थिति का ज़िक्र किया। उनका कहना था कि यह एक “particular ideology” से जुड़ा संगठन है, और एक judge का ऐसे event में जाना पक्षपात की आशंका को जन्म देता है।
यह case अब सिर्फ excise policy का नहीं रहा — यह judicial impartiality और political bias के सवालों का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में Court का फैसला तय करेगा कि यह argument कितना टिकता है।
