Connect with us

Tech

Endless Scrolling से मिलेगी मुक्ति YouTube ने लाया कमाल का Feature, अब 0 Minutes में बंद हो जाएंगे Shorts

YouTube के नए Time Management Update से Users कर सकेंगे Shorts को पूरी तरह बंद — Android और iOS दोनों पर मिलेगी यह सुविधा, Parents के लिए भी है खास Option

Published

on

YouTube का नया Feature: 0 Minutes में बंद करें Shorts — Endless Scrolling से मिलेगी आज़ादी | Dainik Diary
YouTube का नया Feature — Shorts को 0 Minutes की Setting से करें पूरी तरह बंद, Endless Scrolling से मिलेगी मुक्ति।

घंटों Shorts देखते रहना और फिर सोचना — “यह मैं कर क्या रहा था?” — यह problem अब खत्म होने वाली है। YouTube ने एक ऐसा feature launch किया है जो आपको Shorts की लत से छुटकारा दिला सकता है — और वो भी literally zero minutes की setting से।

The Verge की report के मुताबिक, YouTube ने अपने existing time management tools को expand किया है। पहले users Shorts के लिए minimum 15 minutes की limit set कर सकते थे। लेकिन अब — वो limit 0 minutes पर set कर सकते हैं। यानी Shorts app से practically गायब हो जाएंगे।

कैसे काम करता है यह Feature?

जब भी आप 0-minute limit set करेंगे, Shorts न तो dedicated tab पर दिखेंगे और न ही home feed पर। उनकी जगह एक notification आएगी — “You have reached your Shorts feed limit।”

Testing में पाया गया कि timer को zero पर रखने से Shorts पूरी तरह हट जाते हैं — endless scrolling का कोई मौका नहीं।

Settings में कहाँ मिलेगा?

YouTube app में जाएं → Settings → “Time Management” → Shorts feed limit activate करें → Duration चुनें (0 minutes select करें)। बस।

YouTube का नया Feature: 0 Minutes में बंद करें Shorts — Endless Scrolling से मिलेगी आज़ादी | Dainik Diary


Parents के लिए पहले आया, अब सबके लिए

यह feature October में announce हुआ था और January में parental controls के तौर पर expand किया गया था। अब YouTube spokesperson Makenzie Spiller ने confirm किया है कि यह “सभी parents के लिए live है और बाकी सभी users के लिए rollout हो रहा है।”

अगर आप genuinely अपना screen time कम करना चाहते हैं — तो यह feature आपके लिए एक practical और effective solution है।