Entertainment
Samsung पर भड़कीं Dua Lipa! बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने पर 15 मिलियन डॉलर का मुकदमा
पॉप स्टार Dua Lipa ने लगाया आरोप— टीवी पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का किया गया अनधिकृत इस्तेमाल, फैंस सिर्फ फोटो देखकर खरीद रहे थे प्रोडक्ट
दुनियाभर में अपनी आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर पॉप स्टार Dua Lipa ने टेक कंपनी Samsung के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है। सिंगर ने कंपनी पर उनकी तस्वीर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 125 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dua Lipa का दावा है कि Samsung ने पिछले साल अपने टीवी बॉक्स और पैकेजिंग पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया, जबकि इसके लिए उनसे न तो अनुमति ली गई और न ही किसी तरह का भुगतान किया गया।
“मेरी इमेज का इस्तेमाल बिना जानकारी के हुआ”
कैलिफोर्निया की अदालत में दाखिल शिकायत में कहा गया है कि सिंगर की पहचान और लोकप्रियता का इस्तेमाल बड़े मार्केटिंग अभियान में किया गया। शिकायत के अनुसार, “Dua Lipa की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी जानकारी, मंजूरी और नियंत्रण के बिना किया गया।”
सिंगर की कानूनी टीम का कहना है कि वह किसी भी ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर बेहद सावधानी बरतती हैं और बिना सहमति उनकी इमेज का उपयोग करना उनके अधिकारों का उल्लंघन है।
फैंस के रिएक्शन भी बने केस का हिस्सा
मुकदमे में सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं का भी जिक्र किया गया है। कुछ फैंस ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने सिर्फ Dua Lipa की तस्वीर देखकर टीवी खरीदने का फैसला किया।
एक यूजर ने लिखा कि वह टीवी खरीदने का सोच भी नहीं रहा था, लेकिन पैकेजिंग पर Dua Lipa को देखकर उसने प्रोडक्ट खरीद लिया।
इसी आधार पर सिंगर की टीम ने दावा किया है कि उनकी लोकप्रियता और “ब्रांड वैल्यू” का व्यावसायिक फायदा उठाया गया।
Samsung पर लगे कई आरोप
मुकदमे में Samsung पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें—
और भी पढ़ें : Euphoria Season 3 Episode 5: Rue की ज़िंदगी में नया तूफान, Nate और Cassie की कहानी में बड़ा मोड़
- बिना अनुमति तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल
- फॉल्स एंडोर्समेंट यानी झूठा प्रचार
- अनुचित प्रतिस्पर्धा
- व्यक्तिगत पहचान के अधिकारों का उल्लंघन
फिलहाल Samsung की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कोर्ट में पहुंचेगा मामला
यह मामला अब अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अदालत में पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इस केस पर सुनवाई शुरू हो सकती है।
मनोरंजन और टेक इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यह केस सेलिब्रिटी इमेज राइट्स और ब्रांड मार्केटिंग से जुड़े नियमों पर बड़ा असर डाल सकता है।
