Entertainment
Tv Comedy से Break मिलते ही फिर Acting में लौटीं Archana Puran Singh, बोलीं- ‘अब खुद को दोबारा खोज रही हूं’
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए फॉर्मेट ने दी आज़ादी, राजकुमार राव, विक्रांत मैसी और केके मेनन संग नए प्रोजेक्ट्स में दिखेंगी अर्चना
लंबे समय तक टीवी कॉमेडी शोज़ का चेहरा रहीं अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अब एक बार फिर फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में सक्रिय होती नजर आ रही हैं। ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाली अर्चना ने हाल ही में खुलकर बताया कि पिछले कई सालों से वह एक्टिंग को मिस कर रही थीं, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं।
अर्चना ने कहा कि पहले उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलते थे, लेकिन लगातार टीवी शो की शूटिंग के कारण वह उन्हें स्वीकार नहीं कर पाती थीं। उन्होंने बताया कि उस समय शूटिंग शेड्यूल इतना व्यस्त रहता था कि लंबे आउटडोर प्रोजेक्ट्स करना लगभग नामुमकिन हो जाता था।
अभिनेत्री ने कहा कि अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजनल OTT फॉर्मेट ने उन्हें राहत दी है। पहले जहां सालभर लगातार शूटिंग करनी पड़ती थी, वहीं अब सीजन खत्म होने के बाद उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए समय मिल जाता है। यही वजह है कि वह दोबारा एक्टिंग की तरफ लौट रही हैं।
और भी पढ़ें : लगा जैसे Dharam जी मेरा हाथ थामे चल रहे हैं Hema Malini ने भावुक होकर किया Padma Vibhushan accept
अर्चना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्साह जताया। उन्होंने बताया कि वह राजकुमार राव के साथ ‘Toaster’ नाम की फिल्म में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा केके मेनन के साथ ‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज और विक्रांत मैसी के साथ एक नई फिल्म भी उनकी झोली में है।

उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि वह खुद को एक अभिनेत्री के रूप में फिर से खोज रही हैं। अर्चना के मुताबिक, इतने सालों तक लोग उन्हें सिर्फ कॉमेडी शो में हंसते हुए देखते रहे, लेकिन अब वह अलग-अलग किरदारों के जरिए अपनी नई पहचान बनाना चाहती हैं।
फैंस भी अर्चना की इस वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उनकी कॉमिक टाइमिंग जितनी शानदार है, उतनी ही दमदार उनकी एक्टिंग भी रही है। ऐसे में आने वाले समय में अर्चना पूरन सिंह कई दिलचस्प किरदारों में नजर आ सकती हैं।
