Entertainment
Sunny Deol पत्नी Pooja संग airport पर आए नजर, Fans बोले- ‘deol family की सादगी आज भी दिल जीत लेती है’
लंबे समय बाद पत्नी पूजा देओल के साथ पब्लिक में दिखे सनी देओल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल का सिंपल अंदाज़।
बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सनी देओल अपनी दमदार फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि देओल परिवार की खास बात यह रही है कि परिवार की महिलाएं हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि जब सनी देओल हाल ही में अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, तो फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
मंगलवार सुबह सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों बेहद साधारण लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में दिखाई दिए। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने जैसे ही कपल को कैमरे में कैद किया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो छा गए।
वीडियो में सनी देओल ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम और सफेद स्नीकर्स में नजर आए। वहीं पूजा देओल ने बेहद सिंपल लुक अपनाते हुए बेज कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था। उनका यह सादा अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया।
वीडियो का एक छोटा सा पल लोगों का दिल जीत गया। शुरुआत में सनी देओल जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट की ओर बढ़ते दिखाई दिए, लेकिन कुछ कदम आगे जाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और पत्नी पूजा का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने पूजा को आगे चलने दिया और खुद पीछे चलते नजर आए। सोशल मीडिया यूजर्स इस छोटे लेकिन प्यारे जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
और भी पढ़ें : Don 3 विवाद पर भड़के Sanjay Gupta? Ranveer Singh बैन फैसले पर इंडस्ट्री बॉडी को दिया करारा जवाब
एक यूजर ने लिखा, “आज के समय में इतनी सादगी बहुत कम देखने को मिलती है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “देओल फैमिली हमेशा से जमीन से जुड़ी रही है।”

गौरतलब है कि पूजा देओल बहुत कम मौकों पर सार्वजनिक रूप से नजर आती हैं। इससे पहले उन्हें बेटे करण देओल की शादी के दौरान देखा गया था। देओल परिवार की महिलाएं हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं।
कुछ समय पहले सनी देओल ने भी एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि परिवार की महिलाओं पर कभी कोई रोक-टोक नहीं रही। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी पूजा अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना उनका व्यक्तिगत फैसला है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद फैंस अब उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
