Automobile
Hero Super Splendor XTEC 2.0 भारत में lounch, 72kmpl माइलेज और नए फीचर्स से मचाएगी धूम
हीरो मोटोकॉर्प ने नई Super Splendor XTEC 2.0 को ₹86,500 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया, बाइक में डिजिटल डिस्प्ले से लेकर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तक कई बड़े अपडेट।
- देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक Super Splendor का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 को भारतीय बाजार में ₹86,500 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इस नए मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में कई अहम बदलाव देखने को मिलते हैं।
नई Super Splendor XTEC 2.0 में वही 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.7bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि बाइक अब पहले से ज्यादा बेहतर माइलेज देगी। Hero के मुताबिक यह बाइक करीब 72kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है।
बाइक में Idle Start-Stop System और Integrated Starter Generator जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक में इंजन स्टार्ट करना ज्यादा स्मूद और शांत हो जाता है। यह फीचर खासतौर पर शहरों में रोजाना सफर करने वाले राइडर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक को अब ज्यादा मॉडर्न बना दिया है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। राइडर्स को कॉल और SMS अलर्ट, फोन बैटरी स्टेटस, रियल-टाइम माइलेज और लो-फ्यूल इंडिकेटर जैसी जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी।
और भी पढ़ें : GST 2.0 के बाद भारत में छोटे SUV की बिक्री में जबरदस्त उछाल, हैचबैक की रफ्तार धीमी
इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करना आसान होगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, हैजर्ड लाइट्स और हैंडलबार-माउंटेड इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

Hero ने बाइक के लुक में भी बदलाव किया है। नई ड्यूल-टोन ग्राफिक्स, XTEC 2.0 बैजिंग, स्टाइलिश रिम टेप्स और स्टिच्ड ड्यूल-टेक्सचर सीट इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।
नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 को पांच रंगों में लॉन्च किया गया है — Glossy Black, Candy Blazing Red, Matt Axis Grey, Matt Nexus Blue और Matt Chestnut Brown।
कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर के Hero डीलरशिप्स पर शुरू कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह बाइक खासतौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो कम कीमत में बेहतर माइलेज और मॉडर्न फीचर्स वाली कम्यूटर बाइक तलाश रहे हैं।
