Connect with us

Entertainment

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते कौन बच पाएगा बाहर होने से अश्नूर या Tanya?

अवेज़ दरबार के शॉकिंग एविक्शन के बाद हफ्ते का वोटिंग रिजल्ट बना बड़ा सस्पेंस

Published

on

Bigg Boss 19 Voting Results इस हफ्ते कौन होगा बाहर अश्नूर या Tanya?
Bigg Boss 19 में इस हफ्ते नॉमिनेशन और वोटिंग ने बढ़ाई रोमांचक जंग

Bigg Boss 19 का पांचवां हफ्ता दर्शकों के लिए बेहद ड्रामेटिक साबित हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड इमोशन्स और खुलासों से भर दिया। इस बीच सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया स्टार अवेज़ दरबार को अचानक बाहर कर दिया गया। अवेज़ की विदाई पर घरवालों और फैंस दोनों की आंखें नम हो गईं।

एविक्शन के बाद से ही घर के भीतर नए नॉमिनेशन टास्क ने सबका ध्यान खींचा है। गार्डन एरिया में ‘शिप्स और मिसाइल्स’ पर आधारित टास्क में तय किया गया कि जिसे भी तीन बार नामांकित किया जाएगा, वह इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए सीधे खड़ा होगा।

और भी पढ़ें : फराह खान पर 8 घंटे की शूटिंग टिप्पणी को लेकर उठे सवाल, दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन

इस हफ्ते नॉमिनेशन में शामिल हैं – तान्या मित्तल, नीहल चुडासमा, अश्नूर कौर, कुनिक्का सदानंद, जीशान क़ादरी, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और नीलम गिरी

कैप्टन बनीं फरहाना भट्ट को एक खास पावर मिली जिसके तहत उन्होंने सीधे अपनी प्रतिद्वंद्वी अश्नूर कौर को नॉमिनेट कर दिया। वहीं, गौरव खन्ना को इस हफ्ते किसी ने नामांकित नहीं किया, जिससे उन्हें इम्यूनिटी मिल गई है।

Bigg Boss 19 Voting Results इस हफ्ते कौन होगा बाहर अश्नूर या Tanya?


दूसरी तरफ, सलमान खान ने वीकेंड एपिसोड में तान्या मित्तल को उनके बर्ताव को लेकर आइना दिखाया, वहीं उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में भावुक पल भी देखने को मिले। नेहल चुडासमा ने तान्या, बसीर अली और जीशान क़ादरी से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर कर माहौल को और दिलचस्प बना दिया।

अब असली सवाल यह है कि दर्शकों का प्यार किसके सिर चढ़कर बोलेगा? क्या अश्नूर कौर को बचा पाएंगे उनके फैन्स? या फिर तान्या और अमाल के लिए खतरे की घंटी बजेगी? सोशल मीडिया पर पोल और चर्चाओं के मुताबिक मुकाबला बेहद टक्कर का है और वोटिंग लाइनें इस बार बड़ा ट्विस्ट ला सकती हैं।

Continue Reading
2 Comments