Connect with us

Technology

iPhone कैमरा में बड़ा बदलाव! iOS 27 में आएगा ‘Siri Mode’, फोटो खींचना होगा और स्मार्ट

Apple कैमरा ऐप में जोड़ेगा एडवांस्ड Visual Intelligence फीचर, अब आवाज से भी कंट्रोल होंगे मोड्स

Published

on

Apple iOS 27 Update: iPhone Camera में आएगा Siri Mode और AI Visual Intelligence
iOS 27 अपडेट के साथ iPhone कैमरा ऐप में आएगा नया Siri Mode और एडवांस्ड AI फीचर्स

टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple Inc. अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले iOS 27 अपडेट में कैमरा ऐप को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रही है।

Bloomberg के जाने-माने टेक पत्रकार Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अब कैमरा ऐप में एक नया ‘Siri Mode’ जोड़ने की योजना बना रहा है। यह मोड फोटो और वीडियो जैसे मौजूदा विकल्पों के साथ दिखाई देगा, जिससे यूजर्स सीधे कैमरा ऐप से ही AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अब तक iPhone में मौजूद Visual Intelligence फीचर को कैमरा कंट्रोल बटन के जरिए एक्सेस किया जाता था, लेकिन iOS 27 में इसे सीधे कैमरा ऐप के अंदर ही शामिल किया जाएगा। इससे यह फीचर ज्यादा यूजर्स तक आसानी से पहुंचेगा।

नई Siri Mode दरअसल Visual Intelligence का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। अभी यह फीचर ChatGPT और Google Image Search जैसी सेवाओं से जुड़ा है, लेकिन Apple इसे पूरी तरह नए इंटरफेस के साथ पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक नया शटर बटन भी होगा, जो Apple Intelligence के लोगो से प्रेरित होगा।

इस अपडेट के बाद यूजर्स कई काम सिर्फ कैमरा से ही कर सकेंगे। जैसे—

  • खाने के पैकेट पर मौजूद न्यूट्रिशन लेबल स्कैन करके डाइट ट्रैक करना
  • विजिटिंग कार्ड स्कैन करके कॉन्टैक्ट सेव करना
  • आसपास की चीजों को पहचानना

इतना ही नहीं, Siri अब कैमरा को और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएगी। यूजर्स सिर्फ आवाज देकर फोटो, वीडियो या पोर्ट्रेट मोड में स्विच कर सकेंगे।

Apple iOS 27 Update: iPhone Camera में आएगा Siri Mode और AI Visual Intelligence


यह सभी नए फीचर्स Apple के Worldwide Developers Conference 2026 (WWDC 2026) में पेश किए जा सकते हैं, जो जून 2026 में आयोजित होने वाला है।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple इस इवेंट में कुछ नए Siri-आधारित डिवाइसेस भी लॉन्च कर सकता है, जिनमें स्मार्ट ग्लासेस, एक पेंडेंट-स्टाइल वियरेबल और अपग्रेडेड AirPods शामिल हो सकते हैं।

कुल मिलाकर, Apple का यह कदम iPhone कैमरा को सिर्फ फोटो खींचने का साधन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI टूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।