Bollywood
जब सेट पर फूटा Akshaye Khanna का गुस्सा, Junier कलाकार को खाना खाने से रोका तो सुनाई खरी-खोटी
एक्टर अमित बहल ने सुनाया पुराना किस्सा, बोले- “अक्षय खन्ना ने इंसानियत और सम्मान का असली मतलब समझाया”
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्मों छावा और धुरंधर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय खन्ना की एक पुरानी कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को उनका एक अलग और संवेदनशील रूप दिखाया है।
हाल ही में अभिनेता अमित बहल ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा किस्सा साझा किया, जिसमें अक्षय खन्ना ने एक जूनियर कलाकार के सम्मान के लिए पूरी प्रोडक्शन टीम के सामने अपनी नाराज़गी जाहिर कर दी थी।
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अमित बहल ने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अक्षय खन्ना भी मौजूद थे। शूटिंग के दौरान एक कम पहचान वाला कलाकार लंच के समय उस होटल में खाना खाने पहुंच गया, जहां फिल्म की मुख्य कास्ट और क्रू ठहरी हुई थी।
अमित बहल के मुताबिक, जैसे ही उस कलाकार ने खाना शुरू किया, प्रोडक्शन से जुड़े एक व्यक्ति ने उसे रोकते हुए कहा कि वह वहां का खाना नहीं खा सकता। यह सुनकर वह कलाकार बेहद आहत हो गया और चुपचाप अपनी प्लेट एक तरफ रखकर बैठ गया।
यही बात अक्षय खन्ना को बिल्कुल पसंद नहीं आई। अमित बहल ने बताया कि शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अक्षय अचानक गुस्से में आ गए और उन्होंने इंसानियत, भूख और सम्मान पर ऐसी बात कही, जिसे वहां मौजूद लोग आज तक नहीं भूले।
और भी पढ़ें : Dharmendra और Shatrughan Sinha को नहीं ban किया, मुझे कर दिया Chunky Panday का FWICE पर पुराना किस्सा
अमित ने बताया कि अक्षय खन्ना ने कहा,
“फिल्म प्लेटों की गिनती या खाने के खर्च से नहीं बनती, बल्कि लोगों की दुआओं से बनती है।”

अक्षय की यह बात सुनकर सेट पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। अमित बहल ने कहा कि उस दिन उन्हें एहसास हुआ कि कम बोलने वाले अक्षय खन्ना अंदर से कितने संवेदनशील और गहरे इंसान हैं।
सोशल मीडिया पर यह किस्सा सामने आने के बाद फैंस भी अक्षय खन्ना की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां स्टार्स और जूनियर कलाकारों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, वहां अक्षय खन्ना का यह व्यवहार उन्हें सबसे अलग बनाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय खन्ना जल्द ही तेलुगु फिल्म महाकाली से डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह इक्का में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Pingback: 1 लाख से ज़्यादा Deepfake Images, एक भी मेरी मर्ज़ी से नहीं" Paris Hilton ने AI के इस घिनौने इस्तेमाल के खिलाफ उठाई आव