Connect with us

Bollywood News

‘हॉलीवुड से तुलना बंद कीजिए…’ VFX विवाद पर भड़के Abhishek Bachchan, ‘Raja Shivaji’ का किया बचाव

मराठी फिल्म राजा शिवाजी के VFX को लेकर उठ रहे सवालों पर अभिषेक बच्चन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। बोले— “हमारे बजट और हॉलीवुड की लागत में जमीन-आसमान का फर्क है।”

Published

on

Raja Shivaji VFX Controversy: अभिषेक बच्चन ने हॉलीवुड तुलना पर दिया बड़ा बयान

इन दिनों मराठी पीरियड फिल्म राजा शिवाजी अपने दमदार विषय से ज्यादा उसके VFX को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अभिषेक बच्चन ने आलोचनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।

फिल्म में संभाजी शाहाजी भोसले की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन ने कहा कि भारतीय फिल्मों की तुलना सीधे हॉलीवुड से करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, दोनों इंडस्ट्री के बजट, संसाधन और मार्केट में बहुत बड़ा अंतर है।

एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने कहा कि VFX कोई साधारण तकनीक नहीं, बल्कि बेहद बारीक कला है, जिसे बेहतर बनाने के लिए समय और पैसा दोनों की जरूरत होती है। उन्होंने समझाया कि जितना ज्यादा समय पोस्ट-प्रोडक्शन को मिलेगा, उतना ही बेहतर आउटपुट सामने आएगा।

अभिषेक ने यह भी कहा कि “राजा शिवाजी जैसी फिल्मों को सीमित बजट में बनाया जाता है, जबकि हॉलीवुड स्टूडियो केवल VFX पर ही हजारों करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं” ऐसे में भारतीय फिल्मों से उसी स्तर की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है।

उन्होंने यह भी माना कि भारतीय सिनेमा लगातार तकनीकी रूप से आगे बढ़ रहा है, लेकिन यह सफर धीरे-धीरे तय होगा। अभिषेक के अनुसार, अगर इंडस्ट्री को बेहतर VFX चाहिए तो फिल्मों को ज्यादा समय और निवेश देना होगा।

Raja Shivaji Cast Fees | Raja Shivaji teaser | Raja Shivaji release date | Raja  Shivaji full cast | Raja Shivaji Riteish Deshmukh | Riteish Deshmukh movies  – FilmiBeat


दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्मों में VFX का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ब्रह्मास्त्र, आदिपुरुष और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। यही वजह है कि अब दर्शक हर बड़े प्रोजेक्ट में इंटरनेशनल लेवल की विजुअल क्वालिटी चाहते हैं।

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि भारतीय सिनेमा अभी उस स्तर के बजट तक नहीं पहुंचा है, जहां हॉलीवुड जैसी तकनीकी भव्यता हर फिल्म में दिखाई जा सके।

राजा शिवाजी को लेकर जारी बहस के बीच अभिषेक बच्चन का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि दर्शकों की उम्मीदें भी अब बदल चुकी हैं।

फिलहाल इतना तय है कि भारतीय सिनेमा में VFX को लेकर चर्चा अब पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुकी है।

और पढ़ें- ‘’Dhurandhar 2′ OTT पर मचाएगी धमाल! थिएटर से भी लंबा होगा नया वर्जन

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *