Bollywood
₹6,000 में बदनाम करने की कोशिश, Tara Sutaria ने खोली पेड PR की पोल, बोलीं – ये बेहद शर्मनाक है
AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद वायरल वीडियो पर बवाल, तारा सुतारिया ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक कथित नेगेटिव PR कैंपेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तारा का कहना है कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स को उनके खिलाफ नकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए 6,000 तक का ऑफर दिया गया, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
तारा सुतारिया ने अपने Instagram अकाउंट पर एक इन्फ्लुएंसर की पोस्ट रीशेयर की, जिसमें दावा किया गया था कि एक PR एजेंसी ने उसे कुछ “टॉकिंग पॉइंट्स” भेजे थे। इन पॉइंट्स के जरिए तारा के खिलाफ वीडियो और पोस्ट बनाने को कहा गया था, बदले में ₹6,000 की रकम ऑफर की गई।
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तारा हाल ही में सिंगर AP Dhillon के पुणे कॉन्सर्ट में नजर आईं। स्टेज पर AP ढिल्लों के साथ उनकी मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे कथित तौर पर एडिट करके इस तरह पेश किया गया कि तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया असहज महसूस कर रहे थे।

इस वीडियो के वायरल होते ही तारा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कुछ यूज़र्स ने उनके निजी जीवन पर सवाल उठाए, तो कुछ ने उनकी पुरानी रिलेशनशिप को भी निशाने पर लिया। ट्रोलिंग के दौरान उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन और उनकी शादी अलेखा आडवाणी से जोड़कर भी टिप्पणियां की गईं, जो तारा की करीबी दोस्त मानी जाती हैं।
तारा सुतारिया ने इस पूरे मामले को “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक महिला कलाकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि किसी की छवि को तोड़ने के लिए पैसे देकर नैरेटिव चलाना बेहद घटिया सोच को दर्शाता है।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में पेड PR और ट्रोलिंग एक बड़ा हथियार बन चुका है, जिससे कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। तारा का यह खुलासा इस पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है कि आखिर कितनी आसानी से किसी की निजी जिंदगी को कंटेंट बनाकर परोसा जा रहा है।
तारा सुतारिया के इस स्टैंड के बाद उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज़ उनके समर्थन में सामने आए हैं। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे कितनी सख्त और कड़वी सच्चाइयां छिपी होती हैं।
और पढ़ें- DAINIK DIARY
