Entertainment
Bigg Boss 19 में वीकेंड का वार सलमान खान की जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी करेंगे होस्टिंग
सलमान खान फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त, जॉली एलएलबी 3 की जोड़ी संभालेगी बिग बॉस का मंच
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19 अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस बार का सीज़न पहले ही दिन से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि, अब तक शो से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ है। ऐसे में सबकी निगाहें तीसरे वीकेंड का वार एपिसोड पर टिकी हैं।
और भी पढ़ें : Bigg Boss 19 में हंगामा Awez Darbar पर Nagma को धोखा देने के आरोप Amaal Mallik और Baseer Ali ने किया खुलासा
लेकिन इस बार दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते शो के होस्ट सलमान खान नजर नहीं आएंगे। सलमान इन दिनों लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं।
कौन संभालेगा शो की कमान?
सलमान की गैरमौजूदगी में इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी बिग बॉस 19 के मंच पर धूम मचाते दिखेंगे। 13 और 14 सितंबर को प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों स्टार्स शो के घरवालों और दर्शकों को अपने मजेदार अंदाज से एंटरटेन करेंगे।
दोनों सितारे इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। ऐसे में उनका शो पर आना एक तरह से डबल एंटरटेनमेंट का पैकेज होगा।
जॉली एलएलबी 3 की रिलीज़ डेट
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकीलों की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में दिखाई देंगे और हुमा कुरैशी लीड एक्ट्रेस होंगी।
फिल्म के पहले दो पार्ट (2013 और 2017) बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार) और जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) की भिड़ंत में कौन बाजी मारता है।
दर्शकों की उम्मीदें
दर्शक इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर खासा उत्साहित हैं। सलमान भले ही शो में नज़र न आएं, लेकिन अक्षय और अरशद की मौजूदगी एपिसोड को और मजेदार बनाने वाली है।

Pingback: बिग बॉस 19 से पहला एलिमिनेशन नतालिया जानोजसेक हुईं शो से बाहर फैंस ने जताया अफसोस - Dainik Diary - Authentic Hindi News