Connect with us

बिहार

तेजप्रताप यादव अब भरेंगे आसमान की उड़ान विधायक से पायलट बनने की तैयारी शुरू

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मिली वाणिज्य पायलट कोर्स में दाखिले की मंजूरी, एविएशन की दुनिया में भी चमक बिखेरने की तैयारी।

Published

on

तेजप्रताप यादव अब विधायक से पायलट बनने की नई उड़ान भरने को तैयार।
तेजप्रताप यादव अब विधायक से पायलट बनने की नई उड़ान भरने को तैयार।

बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और महुआ से विधायक तेजप्रताप यादव अब आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी में हैं। राजनीति के बाद अब तेजप्रताप ने एविएशन की दुनिया में कदम रखने का मन बना लिया है।

उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा जारी ताजा पत्र ने इस खबर को पुख्ता कर दिया है। इस पत्र के अनुसार, तेजप्रताप समेत 18 उम्मीदवारों को वाणिज्य विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की स्वीकृति दे दी गई है। खास बात यह है कि तेजप्रताप यादव ने पहले ही प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है।

तेजप्रताप यादव के करीबी बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही उड़ानों और पायलट बनने का शौक रहा है। अक्सर राजनीति की गहमागहमी से दूर तेजप्रताप को नई चीजें सीखते और प्रयोग करते देखा गया है। चाहे कृष्ण भक्ति हो, घुड़सवारी या अब पायलट की ट्रेनिंग – तेजप्रताप हमेशा कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं।

अब जब उड़ान निदेशालय ने उनकी मंजूरी पर मुहर लगा दी है, तो आने वाले दिनों में तेजप्रताप को पायलट की यूनिफॉर्म में देखना उनके समर्थकों के लिए गौरव की बात होगी। राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर ने हलचल मचा दी है। कुछ लोग इसे तेजप्रताप की छवि को नया आयाम देने वाला कदम मान रहे हैं।

राजनीति से लेकर आसमान तक, तेजप्रताप यादव के इस नए सफर को लेकर बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। देखना होगा कि राजनीति और पायलट की ट्रेनिंग के बीच वह कैसे संतुलन साधते हैं और कब पहली उड़ान भरते हैं।