Connect with us

Entertainment

Mrunal Thakur ने Dhanush और Shreyas Iyer से जुड़े रिश्ते के अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी—हंसते हुए बोलीं: “Rumors are Free PR!”

एक्ट्रेस की वायरल रिएक्शन वीडियो हुई ट्रेंड—Dhanush के साथ बढ़ती नजदीकियों और Shreyas Iyer वाले नए अफवाहों पर दिया मज़ेदार जवाब।

Published

on

मृणाल ठाकुर ने धनुष और श्रेयस अय्यर से जुड़े अफवाहों पर मज़ेदार जवाब दिया—“Rumors are free PR!”
मृणाल ठाकुर ने धनुष और श्रेयस अय्यर से जुड़े अफवाहों पर मज़ेदार जवाब दिया—“Rumors are free PR!”

पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर खूब चर्चाएँ चल रही हैं। कभी दक्षिण सुपरस्टार धनुष, तो कभी भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर—फैंस और गॉसिप पेजों ने उनकी पर्सनल लाइफ़ पर लगातार कयास लगाए हैं।

लेकिन मृणाल ने इस बार बड़े प्यारे और मज़ेदार अंदाज़ में इन अफवाहों को जवाब दे दिया—“Rumors are free PR, and I love free stuff!”

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फनी वीडियो: “They talk, we laugh”

रविवार को मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक playful वीडियो डाला जिसमें उनका कोई करीबी व्यक्ति उनके बालों में तेल लगा रहा है, और वह हंसते-हंसते लोटपोट हो रही हैं।

वीडियो पर उन्होंने लिखा:

“They talk, we laugh ”
और नीचे जोड़ा—
“Rumors are free PR… and I love free stuff!”

उनका यह रिएक्शन देखते ही सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे—“Queen behavior!”

धनुष के साथ रिश्ते की अफवाहें—एक पार्टी, एक प्रीमियर और एक हग!

हाल ही में इंटरनेट पर लगातार यह बात तैर रही है कि मृणाल का नाम धनुष से जोड़ा जा रहा है।

और भी पढ़ें : जब Hema Malini ने Dharmendra से कहा – ‘अब शादी करो… मुझे बस प्यार चाहिए’ – प्यार, इंतज़ार और एक अनकही कहानी

क्यों?

  • धनुष ने उनके 1 अगस्त वाली बर्थडे पार्टी में शिरकत की
  • दोनों का एक वॉर्म हग वाला वीडियो ‘Son of Sardaar 2’ प्रीमियर से वायरल हुआ
  • मृणाल धनुष के पोस्ट पर काफी प्रशंसात्मक कमेंट भी करती हैं

धनुष ने हाल ही में निर्देशक आनंद एल राय के साथ वाराणसी से अपनी तस्वीरें डालीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘रांझणा’ से ‘तेरे इश्क में’ तक की यात्रा को प्यार से याद किया।

मृणाल ने तुरंत कमेंट किया:

“@dhanushkraja Sir… what a beautiful journey! BLOCKBUSTER!! CULT!!! LEGACY!!”

नेटिज़न्स ने इसी पर खूब जोड़-तोड़ कर कहानी बना दी।

नया अफवाह—मृणाल और श्रेयस अय्यर का सीक्रेट रिलेशन?

कुछ दिन पहले एक और खबर फैली कि मृणाल ठाकुर और श्रेयस अय्यर पिछले कुछ महीनों से डेट कर रहे हैं और दोनों ने रिश्ते को ‘लो-प्रोफाइल’ रखा है।
हालाँकि—

  • न मृणाल ने कुछ कहा
  • न श्रेयस ने

फिर भी सोशल मीडिया ‘डिटेक्टिव मोड’ में है—दोनों के फॉलो, लाइक और ऑनलाइन इंटरैक्शन पर नज़र रखते हुए।

मृणाल ठाकुर ने धनुष और श्रेयस अय्यर से जुड़े अफवाहों पर मज़ेदार जवाब दिया—“Rumors are free PR!”


मृणाल का नया वीडियो शायद इसी लगातार चल रही अफवाहों को हंसी-हंसी में खत्म करने की कोशिश है।

वर्क फ्रंट: ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ की शूटिंग में बिज़ी

गॉसिप की दुनिया से दूर मृणाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म में जुटी हुई हैं।
इस फिल्म में इनके साथ ये सितारे भी हैं:

फिल्म की शूटिंग मुंबई और हैदराबाद में तेज़ी से चल रही है। यह 2025 की बड़ी रोमांटिक-कॉमेडी मानी जा रही है।

सोशल मीडिया कह रहा—“Rumor Queen Mrunal!”

मृणाल की स्टोरी पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं:

  • “हम तो सोच रहे थे आप परेशान होंगी, पर आप तो vibe कर रही हैं!”
  • “Best response to gossip culture!”
  • “Rumors are free PR—ICONIC line ”

कई यूज़र्स ने लिखा कि बॉलीवुड में इस तरह के अफवाहों का खेल चलता रहता है, और मृणाल का जवाब सबसे “कूल” माना जा रहा है।

Continue Reading
3 Comments