cricket
6 हार के बाद भी Rizwan का जोशीला भाषण, विदेशी खिलाड़ी बैठे रहे मुंह ताकते और Internet पर आ गए Memes
PSL 2026 में Rawalpindi Pindiz लगातार 6 मैच हार चुकी है, लेकिन captain Mohammad Rizwan का हौसला अभी भी बुलंद है
Pakistan Super League (PSL) 2026 में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे social media को हंसाकर रख दिया। Rawalpindi Pindiz के captain Mohammad Rizwan ने लगातार 6 हार के बाद भी अपने खिलाड़ियों को जोशीला भाषण दिया। भाषण था तो काफी inspiring, लेकिन team के विदेशी खिलाड़ियों के चेहरे के भाव कुछ और ही कहानी बयान कर रहे थे।
‘Champion की तरह लड़ते रहो’
Franchise द्वारा share किए गए एक video में Rizwan अपने teammates को motivate करते नजर आए। करीब एक मिनट के इस video में उन्होंने कहा, “Ye champion team hai, end tak 0.011 percent chance bhi hai तो हमें उम्मीद रखनी है कि हम जीत सकते हैं।”
Rizwan ने अपनी पुरानी यादें भी share कीं। उन्होंने कहा, “जब Multan Sultans champion बनी थी, हम पहले चार मैच हार गए थे। हम elimination से एक कदम दूर थे। लेकिन ऊपरवाले ने मदद की और हमने 4-5 consecutive games जीते और champion बन गए।”
उन्होंने आगे कहा, “Humein ladte rehna hai, ek champion ki tarah। हारें या जीतें, लड़ाई champion की तरह होनी चाहिए। कोई निराश न हो, बस अपना वक्त enjoy करो।”
विदेशी खिलाड़ी बैठे रहे ‘Palm-faced’
अब यहीं से शुरू होती है असली कहानी। Rizwan का पूरा भाषण Urdu में था। Team के overseas players Sam Billings, Daryl Mitchell और bowling coach Courtney Walsh को शायद एक शब्द भी समझ नहीं आया। Video में साफ दिखाई दिया कि तीनों अपना सिर हाथ में थामे बैठे हैं, चेहरे पर भाव कुछ ऐसे जैसे सोच रहे हों कि “यह क्या हो रहा है!”

Internet के तेज निगाहों से यह नजारा भला कैसे छुपता। Netizens ने तुरंत इन expressions को notice किया और memes की झड़ी लग गई। किसी ने लिखा “Rizwan motivating the team vs overseas players trying to Google Translate,” तो किसी ने कहा “Courtney Walsh ke face pe likha hai – bhai kya bol raha hai ye.”
Pindiz का पहला सीजन रहा बेहद निराशाजनक
PSL 2026 में Rawalpindi Pindiz की यह debut season काफी मुश्किल रही है। लगातार 6 हार के साथ team points table में सबसे नीचे है। Team की balance और execution में साफ कमियां नजर आ रही हैं। Rizwan का हौसला चाहे जितना ऊंचा हो, मैदान पर results उसका साथ नहीं दे रहे।
लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी, Rizwan की positivity और belief अटूट है। 0.011 percent chance में भी वो जीत देखते हैं। यही उनकी खासियत है और शायद यही एक दिन उनकी team को भी ऊपर ले जाए।
