Connect with us

Entertainment

Dhurandhar 2 के Reviews आए Critics बोले “Ranveer Singh की जिंदगी की सबसे बेहतरीन Performance, Sequel की जान और आत्मा हैं वो”

19 मार्च को Theatres में आने वाली Dhurandhar: The Revenge के Paid Previews देखकर Critics और Fans दोनों झूम उठे। Trade Analyst ने इसे “Masterpiece” बताया और Ram Gopal Varma ने कहा — “Sholay x 100।”

Published

on

Dhurandhar: The Revenge (Dhurandhar 2) के Paid Previews देखने के बाद Critics ने Ranveer Singh को "Sequel की Backbone और Soul" बताया। 19 मार्च को Film Theatres में Release हो रही है।
Dhurandhar: The Revenge (Dhurandhar 2) के Paid Previews देखने के बाद Critics ने Ranveer Singh को "Sequel की Backbone और Soul" बताया। 19 मार्च को Film Theatres में Release हो रही है।

2025 में जब Dhurandhar रिलीज हुई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह Film इतनी बड़ी हो जाएगी। Dhurandhar ने Music, Storyline, Acting, Direction और VFX — हर मोर्चे पर उम्मीदों से बढ़कर काम किया और 2025 की सबसे बड़ी Blockbuster बनी। और अब उसका Sequel आ गया है — Dhurandhar: The Revenge।

Paid Previews में जो हुआ वो अभूतपूर्व था

18 मार्च की शाम से Paid Preview शुरू हुए और Review आने लगे — एक से बढ़कर एक। Trade Analyst Taran Adarsh ने कहा — “Ranveer Singh ताकत, तीव्रता और संवेदनशीलता — तीनों को एक साथ बराबर finesse के साथ दर्शाते हैं। वो इस Sequel की backbone, soul और lifeline हैं। यह उनके Career की अब तक की सबसे बेहतरीन Performance है।”

यह वही Ranveer Singh हैं जिन्हें कुछ साल पहले लोग केवल “Colorful Outfits” के लिए जानते थे — आज उनका नाम Indian Cinema के सबसे बड़े नामों में शुमार हो रहा है।

और भी पढ़ें  Oscars 2026 stage पर Javier Bardem ने कहा “Free Palestine” — साथ खड़ी Priyanka Chopra ने किया सिर हिलाकर समर्थन

कहानी — Jaskirat से Hamza बनने का सफर

इस Sequel में Ranveer Singh अपने Character Hamza Ali Mazhari की Backstory दिखाते हैं — वो Jaskirat Singh Rangi हैं, एक भारतीय Spy जो Pakistan में undercover काम करता है।

Story में Jaskirat की जिंदगी का वो दर्दनाक दौर है जब एक 21 साल के लड़के की बहन के साथ बर्बरता होती है, पिता मारे जाते हैं और उसे जेल हो जाती है। 2002 में जेल में ही उसकी मुलाकात Ajay Sanyal (R. Madhavan) से होती है — और यहीं से Jaskirat का Hamza बनने का सफर शुरू होता है।

यह कहानी ऐसे किसी भी इंसान को छू लेती है जिसने कभी अन्याय सहा हो और बदले की आग को दिल में दबाए रखा हो।

Cast — हर किरदार ने छोड़ी छाप

Sanjay Dutt का Screen Presence जबरदस्त है। R. Madhavan ने ऐसा Restrained और Powerful Performance दिया है जिसके Scenes में Intensity और Emotional Weight भरपूर है। Arjun Rampal Suave, Vicious और पूरी तरह Control में हैं।

Yami Gautam भी एक Cameo में नज़र आती हैं। Film Hindi, Telugu, Tamil, Kannada और Malayalam में Release हो रही है।

Ram Gopal Varma का धमाकेदार Review

RGV ने कहा — “यह एक नए Cinematic Order का जन्म है और पिछले Cinema की दुनिया में जो कुछ भी था उसका निर्मम अंत।” उन्होंने यहाँ तक कहा कि Steven Spielberg और Christopher Nolan को “सब कुछ छोड़कर” Opening Day पर यह Film देखनी चाहिए।

Dhurandhar: The Revenge (Dhurandhar 2) के Paid Previews देखने के बाद Critics ने Ranveer Singh को "Sequel की Backbone और Soul" बताया। 19 मार्च को Film Theatres में Release हो रही है।


एक Reviewer ने लिखा — “यह Sholay x 100 level की magnificence है।” यह बात सुनकर शुरू में हँसी आती है — लेकिन जब इतने अलग-अलग लोग एक ही बात कहें, तो कहीं न कहीर सच्चाई होती है।

Director Aditya Dhar — Vision का जादूगर

Aditya Dhar एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वो एक जादूगर हैं। उन्होंने एक ऐसा Sequel बनाया है जो न सिर्फ पहले Part की बराबरी करता है बल्कि उसे बहुत पीछे छोड़ देता है।

दरअसल Director ने Production के दौरान 7 घंटे का Footage शूट किया था। 2.5 घंटे की एक Film Edit करने की जगह उन्होंने इसे Two-Part Series में release करने का फैसला किया — हर Part करीब 3.5 घंटे का।

Box Office पर भी तहलका मचने की उम्मीद

समीक्षकों का मानना है कि यह Film Box Office पर Record तोड़ सकती है और India में 1000 Crore Net और Worldwide ₹2000 Crore Gross Cross करने वाली पहली Hindi Film बन सकती है।

Worldwide Advance Booking में Film ने ₹100 Crore का आँकड़ा पार कर लिया है। जब Sholay 1975 में आई थी तो लोग दो-दो बार देखने जाते थे। क्या Dhurandhar 2 उस परंपरा को नए तरीके से जिंदा करेगी? 19 मार्च की सुबह हमें जवाब मिल जाएगा।