Connect with us

Entertainment

शादी से 5 दिन पहले हुआ था प्रपोज! जब Genelia ने रख दी थी Riteish Deshmukh के सामने ये शर्त

बिना प्रपोजल शादी से किया इनकार, फिर ऋतेश ने किया ऐसा सरप्राइज कि बन गई यादगार लव स्टोरी

Published

on

ऋतेश देशमुख ने शादी से पहले जेनेलिया को दिया था यादगार सरप्राइज प्रपोजल
ऋतेश देशमुख ने शादी से पहले जेनेलिया को दिया था यादगार सरप्राइज प्रपोजल

बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक Riteish Deshmukh और Genelia Deshmukh की लव स्टोरी जितनी सिंपल दिखती है, उतनी ही दिलचस्प भी है। दोनों की शादी 3 फरवरी 2012 को हुई थी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस शादी से ठीक पहले एक ऐसा मोड़ आया था जिसने इस रिश्ते को और खास बना दिया।

“प्रपोज नहीं किया तो शादी नहीं”

हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋतेश ने बताया कि शादी से सिर्फ 5 दिन पहले जेनेलिया ने उनसे साफ कह दिया था कि अगर उन्होंने प्रपोज नहीं किया, तो वह मंडप में नहीं आएंगी।

ऋतेश ने हंसते हुए बताया, “मैंने कहा शादी तो तय हो चुकी है, लेकिन जेनेलिया बोलीं—जब तक आप मुझे प्रपोज नहीं करोगे, मैं शादी नहीं करूंगी।”

और भी पढ़ें : पक्के शाकाहारी Deven Bhojani ने अनजाने में खा लिया Chicken Sandwich और उन्हें लगा ज़िंदगी का सबसे अच्छा खाना!

बिना प्रपोजल के शुरू हुई थी लव स्टोरी

दिलचस्प बात यह है कि दोनों की रिलेशनशिप में शुरुआत से ही कोई औपचारिक प्रपोजल या डेटिंग नहीं हुई थी। जेनेलिया ने खुद माना कि उन्हें अपने बच्चों के लिए एक खूबसूरत लव स्टोरी चाहिए थी, जिसमें एक खास प्रपोजल हो।

और भी पढ़ें : Karan Johar पहली बार Met Gala में करेंगे धमाकेदार Entry outfit design करेंगे उनके खास दोस्त Manish Malhotra!

ऋतेश का खास सरप्राइज

इसके बाद ऋतेश ने कुछ ऐसा प्लान किया जो आज भी उनकी लव स्टोरी का सबसे खास हिस्सा माना जाता है।

उन्होंने जेनेलिया को तैयार होकर बाहर चलने के लिए कहा और फिर एक यॉट पर लेकर गए। वहां से दोनों Marine Drive पहुंचे, जहां पहले से ही एक खास सरप्राइज प्लान किया गया था।

ऋतेश देशमुख ने शादी से पहले जेनेलिया को दिया था यादगार सरप्राइज प्रपोजल


जैसे ही वे वहां पहुंचे, अचानक आतिशबाजी शुरू हो गई। इसी पल ऋतेश घुटनों के बल बैठे और जेनेलिया से शादी के लिए पूछा।

जेनेलिया का रिएक्शन

इस पल को याद करते हुए जेनेलिया ने कहा कि वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं चिल्लाने लगी और कहा—ओह माय गॉड! अब सब सोचेंगे कि ऋतेश कितने रोमांटिक हैं!”

और भी पढ़ें : Patriot Movie Review: बड़े सितारे, बड़ा कैनवास… लेकिन कहानी रह गई अधूरी

आज भी कायम है वही प्यार

Riteish Deshmukh और Genelia Deshmukh आज भी बॉलीवुड के सबसे मजबूत और खुशहाल कपल्स में गिने जाते हैं। उनके दो बेटे हैं और दोनों अपनी फैमिली लाइफ को बेहद खूबसूरती से जी रहे हैं।

और भी पढ़ें : ‘Raja Shivaji’ रिव्यू: वीरता से आगे की कहानी कहने की कोशिश, लेकिन अधूरी रह गई तलाश

हाल ही में ऋतेश के जन्मदिन पर जेनेलिया ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह हर दिन उन्हें सेलिब्रेट करना चाहती हैं क्योंकि वह उनके जीवन का सबसे खास हिस्सा हैं।

प्यार जो हर दिन नया लगे

इस कपल की खास बात यही है कि इतने सालों बाद भी उनका रिश्ता उतना ही ताजा और मजबूत है। यह कहानी सिर्फ एक प्रपोजल की नहीं, बल्कि उस प्यार की है जो वक्त के साथ और गहरा होता गया।