Breaking News
झूठी शान की आग में जले दो दिल Moradabad में बेटी को प्रेमी संग देख भड़के परिजन दोहरी हत्या के बाद शव दफनाए
तीन दिन तक थाने भटकते रहे युवक के परिजन SSP के हस्तक्षेप के बाद खुला खौफनाक राज गांव में तनाव
Uttar Pradesh के Moradabad जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। Pakbada थाना क्षेत्र के Umri Sabjipur गांव में दो साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत खौफनाक दोहरी हत्या के रूप में हुआ। आरोप है कि परिजनों ने झूठी शान के नाम पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए दोनों के शवों को नदी किनारे दफना दिया।
मृतक युवक Armaan गांव की ही युवती Kajal से पिछले दो वर्षों से प्रेम करता था। रविवार रात Armaan अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, जहां दोनों को एक साथ देखकर Kajal के परिजन आगबबूला हो गए। आरोप है कि गुस्से में परिजनों ने पहले दोनों को बंधक बनाया और फिर उनकी हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने Armaan और Kajal के शवों को गांव से दूर Gagan नदी के किनारे स्थित Neem Karoli Baba आश्रम के पास ले जाकर जमीन में दबा दिया। परिजनों को लगा कि इस तरह मामला हमेशा के लिए दब जाएगा, लेकिन तीन दिन बाद सच्चाई सामने आ ही गई।
मृतक युवक Armaan के परिजन पिछले तीन दिनों से बेटे के लापता होने की शिकायत लेकर थाने के चक्कर काट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को अनहोनी की आशंका भी जताई थी, लेकिन शुरुआत में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी देरी का फायदा उठाकर आरोपियों को सबूत छिपाने का समय मिल गया।
थक-हारकर बुधवार को Armaan के परिजन Senior Superintendent of Police के पास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

शव बरामदगी के बाद खुला राज
SSP के निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें शवों को दफनाने की जगह का खुलासा हुआ। इसके बाद SP Crime समेत Pakbada, Katghar, Majhola, Mughalpura और Munda Pandey थानों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
घंटों की खुदाई के बाद Armaan और Kajal के शव जमीन से बाहर निकाले गए। शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सिहर उठे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में तनाव भारी पुलिस तैनात
घटना के बाद Umri Sabjipur गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में PAC और कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
यह वारदात एक बार फिर समाज के उस कड़वे सच को सामने लाती है, जहां प्रेम को आज भी झूठी शान और इज्जत के नाम पर कुचल दिया जाता है।
