Entertainment
Kunal Kemmu और Preity Zinta की ‘VIBE’ इस दिन होगी रिलीज, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
लंबे समय बाद Preity Zinta की वापसी, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Bollywood फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अभिनेता Kunal Kemmu और Preity Zinta की फिल्म VIBE अब आधिकारिक तौर पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान Amazon MGM Studios ने एक motion poster के जरिए किया। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा—“Punch aur punchline dono guaranteed with VIBE, releasing in cinemas near you on Sept 18.”
VIBE को खुद Kunal Kemmu ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फिल्म में Preity Zinta के साथ-साथ Sparsh Shrivastava और debutant Vanshika Dhir भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे
और भी पढ़ें : Subhash Ghai की विरासत पर बनेगी खास Documentary, Raghav Khanna करेंगे निर्देशन
इस फिल्म की सबसे खास बात Preity Zinta की वापसी है। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद, अब वह VIBE के जरिए दर्शकों के बीच लौट रही हैं। उनके फैंस इस कमबैक को लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिल्म के टाइटल और पोस्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक entertaining और हल्की-फुल्की कहानी हो सकती है, जिसमें comedy और punchlines का खास तड़का देखने को मिलेगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि Kunal Kemmu का यह निर्देशन डेब्यू और Preity Zinta की वापसी बॉक्स ऑफिस पर कितना असर डाल पाती है।
