Bollywood
Sonu Nigam ने फिर बेची Karjat की जमीन, 95 लाख रुपये में हुई Deal
लगातार प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन को लेकर चर्चा में हैं गायक Sonu Nigam। अप्रैल में करोड़ों की जमीन बेचने के बाद अब Karjat में 1.067 हेक्टेयर भूमि की बिक्री की खबर सामने आई है।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Sonu Nigam एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक ने महाराष्ट्र के Karjat इलाके में स्थित अपनी 1.067 हेक्टेयर जमीन लगभग 95 लाख रुपये में बेच दी है।
बताया जा रहा है कि यह जमीन Karjat के Savele इलाके में स्थित थी और इसमें कुल पांच अलग-अलग प्लॉट शामिल थे। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इस डील का रजिस्ट्रेशन 12 मई को हुआ और इसके लिए करीब 5.7 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी अदा की गई।
जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग खरीदारों ने इन प्लॉट्स को खरीदा। कुछ प्लॉट्स करीब 20 लाख रुपये में बिके, जबकि एक अन्य प्लॉट की कीमत 17 लाख रुपये और दूसरे की 18 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब Sonu Nigam ने Karjat में अपनी जमीन बेची हो। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी उन्होंने इसी इलाके में लगभग 1.9 हेक्टेयर जमीन के कई प्लॉट करीब 1.95 करोड़ रुपये में बेचे थे। उस समय चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन हुए थे और करीब 11.70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी जमा की गई थी।
और भी पढ़ें : Subhash Ghai की विरासत पर बनेगी खास Documentary, Raghav Khanna करेंगे निर्देशन
प्रॉपर्टी मामलों में Nigam परिवार पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फरवरी 2026 में रिपोर्ट्स आई थीं कि Agam Kumar Nigam ने मुंबई के Madh Island इलाके में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी थी।

इसके अलावा Sonu Nigam ने साल 2025 में मुंबई के Santacruz East में एक कमर्शियल स्पेस भी पांच साल के लिए लीज पर दिया था, जिसकी कुल कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो Sonu Nigam इन दिनों अपने 2026 World Tour में व्यस्त हैं। उनका ‘Satrangi Re’ शो भारत में काफी चर्चा में है, वहीं उनका ‘Revolution Tour’ इंटरनेशनल लेवल पर भी फैंस का ध्यान खींच रहा है।
