Connect with us

Bollywood

R. Madhavan ने wellness brand पर जताई नाराज़गी, बिना अनुमति interview clip इस्तेमाल करने पर भेजा Legal Notice

एक्टर ने सोशल मीडिया पर फर्जी एंडोर्समेंट का आरोप लगाते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी, कहा- “ऐसे लोगों से सावधान रहें”

Published

on

R Madhavan ने फर्जी एंडोर्समेंट पर जताई नाराज़गी, ब्रांड को भेजा लीगल नोटिस
आर. माधवन ने बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर वेलनेस ब्रांड को भेजा लीगल नोटिस।

बॉलीवुड अभिनेता और पद्मश्री सम्मानित स्टार आर. माधवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वेलनेस ब्रांड के खिलाफ उनकी नाराज़गी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुलकर आरोप लगाया कि एक कंपनी ने उनके पुराने इंटरव्यू की क्लिप का इस्तेमाल इस तरह किया, जिससे लोगों को लगे कि वह उस प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रहे हैं।

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस वायरल रील का स्क्रीनशॉट साझा किया और साफ कहा कि उन्होंने कभी भी उस ब्रांड को एंडोर्स नहीं किया। अभिनेता के मुताबिक, कंपनी ने बिना अनुमति उनके इंटरव्यू का हिस्सा उठाकर उसे विज्ञापन की तरह इस्तेमाल किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस तरह की हरकत लोगों को गुमराह कर सकती है और जनता ऐसे संगठनों पर भरोसा कैसे करेगी। माधवन ने यह भी बताया कि उन्होंने संबंधित ब्रांड को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर अभिनेता की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए हैं और कई यूजर्स ने कहा कि सेलिब्रिटीज के वीडियो या इंटरव्यू को बिना अनुमति विज्ञापन में इस्तेमाल करना गलत है।

आर. माधवन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि इंटरनेट पर कई कंपनियां और प्रोफेशनल्स ऐसे तरीकों से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने फॉलोअर्स से कहा कि किसी भी हेल्थ या वेलनेस प्रोडक्ट पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

और भी पढ़ें : Level-6 danger cave में शूटिंग: Sadia Khateeb ने ‘Silaa’ के खतरनाक शूट का किया खुलासा

इससे पहले भी माधवन चर्चा में आए थे जब उनकी एक फिल्म के सीन को लेकर विवाद हुआ था। उस समय उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने गुरबानी की पंक्तियां बोलते हुए सिगरेट पी थी। हालांकि अभिनेता ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

R Madhavan ने फर्जी एंडोर्समेंट पर जताई नाराज़गी, ब्रांड को भेजा लीगल नोटिस


माधवन ने बताया था कि सीन शुरू होने से पहले सिगरेट बुझा दी गई थी और पूरी टीम ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए ही शूटिंग की थी। अभिनेता ने यह भी कहा था कि वह सिख समुदाय का बेहद सम्मान करते हैं और हर फिल्म रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल भी जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आर. माधवन लगातार फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और साफ-सुथरी छवि के कारण वह आज भी दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं।