Sports
पिंक बॉल टेस्ट में किसने मचाया सबसे बड़ा धमाल टॉप 5 बल्लेबाज़ जिनकी चमक ने बदल दिया खेल
AUS vs ENG Ashes 2025: ब्रिस्बेन टेस्ट में जो रूट के रिकॉर्ड ने बढ़ाई तबाही जानें पिंक बॉल टेस्ट फॉर्मेट के सबसे सफल पांच बल्लेबाज़
AUS vs ENG Ashes 2025 का दूसरा डे-नाइट टेस्ट ब्रिस्बेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान में खेला जा रहा है, और एक बार फिर पिंक बॉल ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट ने इस मैच में नाबाद 138 रन ठोककर न केवल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि पिंक बॉल टेस्ट के इतिहास में भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया।
रूट ने पाकिस्तान के असद शफीक के 137 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया, जो 2016 में इसी मैदान पर बना था। इंग्लैंड की पहली पारी में रूट और जोफ्रा आर्चर के बीच 70 रन की आखिरी विकेट साझेदारी 1951-52 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की सबसे बड़ी 10वीं विकेट पार्टनरशिप बन गई।
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी शानदार रही। ओपनर जेक वेदराल्ड ने अपने करियर की पहली पिंक बॉल हाफ सेंचुरी (59*) जड़ी, जबकि उनके साथ मार्नस लाबुशेन ने भी पारी को संभाला।
इस बीच, पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की टॉप-5 लिस्ट ने भी एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।
पिंक बॉल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़
मार्नस लाबुशेन – 1,023 रन (16 पारियां)
ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद नंबर-3 बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन ने पिंक बॉल टेस्ट में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। लगातार प्रदर्शन, लंबे शतक और स्थिरता—ये सभी वजहें उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज़ बनाती हैं।
और भी पढ़ें : “गब्बा में ऑस्ट्रेलिया का बड़ा झटका! नैथन लायन को बाहर बैठाकर भड़का ड्रेसिंग रूम… रूट ने जड़ दिया ऐतिहासिक शतक”
स्टीव स्मिथ – 832 रन (25 पारियां)
ऑस्ट्रेलिया के रन मशीन स्टीव स्मिथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। एक समय वे इस फॉर्मेट के किंग थे, लेकिन लाबुशेन ने तेजी से उभरकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।
डेविड वॉर्नर – 753 रन (17 पारियां)
सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर अपनी आक्रामक शैली और तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। वॉर्नर की कई पिंक बॉल पारियां मैच का रुख पलट चुकी हैं।
ट्रैविस हेड – 752 रन (16 पारियां)
ट्रैविस हेड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज़ गति से रन बनाने की क्षमता के लिए मशहूर हैं। 752 रन बनाकर वे तीसरे स्थान से मात्र एक रन पीछे हैं।

जो रूट – 639 रन (14 पारियां)
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ जो रूट इस फॉर्मेट में भी चमकते रहे हैं। पिंक बॉल की मूवमेंट को समझने की उनकी तकनीक बेहतरीन है, और ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 138 रन की पारी इस बात का सबूत है।
स्टार्क का जलवा: 250 विकेट भी पूर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी पहली पारी में 6/75 लेकर अपनी कातिलाना गेंदबाजी दिखाई। यह मौजूदा एशेज में उनका दूसरा फाइव-विकेट हॉल था।
स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया में 11,502 गेंदों पर 250 टेस्ट विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि उनसे पहले सिर्फ डेल स्टेन ने हासिल की थी, जिन्होंने साउथ अफ्रीका में 9863 गेंदों में 250 विकेट लिए थे।
वेदराल्ड-हेड की सतर्क शुरुआत
334 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड ने सावधानी से पारी की शुरुआत की।
इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने सही दिशा में बॉलिंग कर दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने धीरे-धीरे मैच में पकड़ मजबूत कर ली।
