Sports
एशिया कप हीरो तिलक वर्मा पर बरसीं बधाइयाँ चंद्रबाबू नायडू ने कहा क्या स्टार
भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद तिलक वर्मा की पारी ने पूरे देश को गर्वित किया, नेताओं और फैन्स से मिली शुभकामनाएँ।
दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार खिताब जीता, और इस जीत के हीरो बने युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा। मुश्किल हालात में उनका संयम और विस्फोटक अंदाज़ ने पूरे मैच का रुख पलट दिया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिलक की तारीफ़ करते हुए कहा – “क्या स्टार हैं! हमारे तेलुगु बेटे तिलक वर्मा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की और जीत दिलाई। उनकी पारी आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा है।”
वहीं विपक्ष के नेता और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी सोशल मीडिया पर तिलक को बधाई दी। उन्होंने लिखा – “हमारे तेलुगु सितारे तिलक वर्मा को खास सलाम। उनका योगदान फाइनल में निर्णायक रहा और पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन ने भारत को गौरवान्वित किया।”

मैच में भारत को आखिरी ओवर में 10 रन की ज़रूरत थी। तिलक ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ हैरिस रऊफ़ को मिडविकेट स्टैंड में भेजते हुए छक्का जड़ा। इसके बाद रिंकू सिंह ने चौका लगाकर जीत पक्की की। जैसे ही चौका बाउंड्री पार गया, दुबई का स्टेडियम भारतीय झंडों और नारों से गूंज उठा।
तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ एक क्रिकेट मैच की जीत नहीं थी, बल्कि यह पूरे देश, खासकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनी। नायडू ने कहा कि यह जीत दिखाती है कि तेलुगु युवा किसी भी परिस्थिति में देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर #TilakVarma और #AsiaCupFinal ट्रेंड करने लगा। क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर फैन्स तक, सभी ने तिलक को “मैच का असली गेमचेंजर” बताया।
For more Update http://www.dainikdiary.com
