Connect with us

Sports

RCB ने IPL 2026 में मचाया धमाल: Virat Kohli की 49 रन की पारी से टॉप पर पहुंची टीम, ऑरेंज कैप भी अपने नाम

लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, कोहली का जलवा कायम

Published

on

RCB टॉप पर पहुंची IPL 2026 में: विराट कोहली की 49 रन की पारी और ऑरेंज कैप जीत
विराट कोहली की 49 रन की पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से RCB ने IPL 2026 में हासिल किया पहला स्थान

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ RCB के खाते में 8 अंक हो गए हैं और शानदार नेट रन रेट (+1.503) के दम पर टीम ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली का पोस्ट भी तेजी से वायरल हो गया, जिसमें फैंस ने उनकी फॉर्म और टीम के टॉप पर पहुंचने को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी। कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन हमेशा खास रहता है।


गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

RCB की जीत की असली कहानी उनकी गेंदबाजी से शुरू हुई। युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम दार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट मात्र 24 रन देकर लखनऊ की कमर तोड़ दी। उनकी इस स्पेल ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।

और भी पढ़ें : RR मैनेजर पर BCCI का शिकंजा डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर मचा बवाल

इसके बाद अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट 27 रन देकर अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।


लखनऊ की बल्लेबाजी बिखरी

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत भले ही ठीक रही हो, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। मिचेल मार्श ने 40 रनों की तेज पारी खेली और एक 102 मीटर लंबा छक्का लगाकर दर्शकों को रोमांचित किया।

हालांकि मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। कप्तान ऋषभ पंत को भी जॉश हेजलवुड की एक गेंद लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे उनकी चोट को लेकर चिंता बढ़ गई। बाद में वापसी करने के बावजूद वे केवल 1 रन ही बना सके।

RCB टॉप पर पहुंची IPL 2026 में: विराट कोहली की 49 रन की पारी और ऑरेंज कैप जीत


अंत में आयुष बडोनी (38) और मुकुल चौधरी (39) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई।


कोहली की 49 रन की दमदार पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत मजबूत रही और विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इसी प्रदर्शन के दम पर वह ऑरेंज कैप भी अपने नाम करने में सफल रहे।

कोहली की इस पारी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि फैंस के बीच उनकी फॉर्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया।


पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इस जीत के साथ RCB अब IPL 2026 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही यह टीम इस सीजन खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।