Connect with us

cricket

Gavaskar फिर भड़के — “यह World Cup है, IPL नहीं!” DJ और Laser Show पर फोड़ा गुस्सा

India vs England सेमीफाइनल में Bumrah की बॉलिंग के बीच DJ का शोर — Sunil Gavaskar ने आयोजकों को लगाई कड़ी फटकार, पहले Laser Show पर भी जता चुके हैं नाराज़गी।

Published

on

Gavaskar का गुस्सा — DJ और Laser Show पर T20 World Cup आयोजकों को लगाई फटकार | Dainik Diary
Sunil Gavaskar ने T20 World Cup सेमीफाइनल में DJ के शोर पर नाराज़गी जताई — कहा, "यह World Cup है, IPL नहीं।"

Mumbai। T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में India और England के बीच Mumbai के Wankhede Stadium पर जो हुआ, वह क्रिकेट के एक बड़े दिग्गज को नागवार गुज़रा। पूर्व भारतीय कप्तान Sunil Gavaskar एक बार फिर T20 World Cup के आयोजकों पर भड़क उठे — और इस बार निशाना था वो DJ, जो Jasprit Bumrah की बॉलिंग के ठीक बीच में “BOOM-BOOM Bumrah” चिल्ला रहा था।

मैच का 16वां ओवर चल रहा था। Bumrah अपने तीसरे ओवर में थे और England के Jacob Bethell मैच को पलटने की कोशिश में लगे हुए थे। तीसरी गेंद के बाद जैसे ही Bumrah अपने रन-अप की ओर लौटे, DJ माइक पर चढ़ गया और भीड़ को “Boom Boom Bumrah” के नारे लगवाने लगा। Gavaskar को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।

कमेंट्री बॉक्स से उन्होंने साफ कहा — “DJ सिस्टम दर्शकों को गेंदों के बीच में ‘Boom Boom Bumrah’ बोलने के लिए उकसा रहा है। मुझे नहीं लगता यह खेल के लिए सही है। ओवर के बीच में — हाँ, ठीक है। लेकिन गेंदों के बीच में नहीं। यह एक World Cup है।”

पहले Laser Show पर भी दे चुके हैं झाड़

Gavaskar का गुस्सा — DJ और Laser Show पर T20 World Cup आयोजकों को लगाई फटकार | Dainik Diary


यह पहली बार नहीं है जब Gavaskar ने आयोजकों को आईना दिखाया हो। कुछ दिन पहले Eden Gardens में India vs West Indies Super 8 मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में एक Laser Show चलाया गया जो करीब तीन मिनट तक जारी रहा। Gavaskar ने तब कहा था कि इस तरह की तेज़ रोशनी बल्लेबाज़ों की आँखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

उन्होंने कहा था — “दो-ढाई मिनट का Laser Show… यह बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं है। आप अंधेरे से निकलकर तेज़ रोशनी में आ जाते हैं। IPL में यह ठीक है, लेकिन World Cup के Knockout मैचों में? क्या हमें सच में यह ज़रूरत है?”

Gavaskar का पुराना स्कूल, बेशकीमती नज़रिया

Gavaskar क्रिकेट को लेकर हमेशा से परंपरावादी रहे हैं। उन्हें सबसे ज़्यादा तकलीफ होती है जब खेल की बुनियादी चीज़ें — जैसे एक रन को दो में बदलने का मौका न चूकना या बैट को ज़मीन पर रखकर दौड़ना — नज़रअंदाज़ की जाती हैं। और जब खेल के सबसे बड़े मंच पर इस तरह की अव्यावसायिक हरकतें हों, तो Gavaskar का भड़कना लाज़िमी है।

उनका सवाल सीधा और सटीक है — क्या T20 World Cup को एक Music Festival में बदलने की ज़रूरत है? या फिर क्रिकेट खुद काफी है?